iPhone और Galaxy छोड़िए, 30 हजार के अंदर ये फोन दे रहे जबरदस्त कैमरा क्वालिटी

Published by : Shivani Shah Updated At : 22 Dec 2025 2:51 PM

विज्ञापन

बेस्ट कैमरा फोन

Best Camera Phones Under Rs 30000: अगर आप बढ़िया कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट 30 हजार से कम है, तो आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ अच्छे स्मार्टफोन्स के ऑप्शंस. देखिए लिस्ट.

विज्ञापन

Best Camera Phones Under Rs 30000: स्मार्टफोन खरीदते समय सबसे पहले नजर कैमरे पर जाती है, कि मॉडल का कैमरा कितना तगड़ा है. क्योंकि, स्मार्टफोन कितना भी महंगा हो लेकिन अगर उसमें कैमरा अच्छा नहीं है, तो फिर वो किसी काम का नहीं. हालांकि, अब हर कोई बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए iPhone, Galaxy S25 या Pixel तो नहीं खरीद सकता. ऐसे में इस तरह के यूजर्स ऐसे स्मार्टफोन्स की तलाश में रहते हैं, जो बजट में बढ़िया पिक्चर क्वालिटी दे. अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं, तो फिर आज आपके लिए हम लेकर आए हैं, 30 हजार के अंदर आने वाले बढ़िया कैमरा वाले फोन्स की लिस्ट.

Motorola Edge 60 में मिलेगा ट्रिपल कैमरा

Motorola Edge 60 के बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony LYTIA 700C प्राइमरी लेंस, 50MP का सेकेंडरी Ultra Wide लेंस और 10MP का टेलिफोटो कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. इस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.67 इंच की Super HD+ 1.5K pOLED डिस्प्ले दी गई है. साथ ही Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है. कीमत कि बात करें, तो इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 25,999 रुपये है.

मोटोरोला एज 60 प्राइस
मोटोरोला एज 60 प्राइस

Realme P4 Pro में मिलेगा 50MP फ्रंट कैमरा

Realme P सीरीज में Realme P4 Pro मॉडल में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके बैक पैनल में 50MP+8MP का डुअल कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं. इसमें 7000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है. कीमत कि बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है.

Realme P4 Pro प्राइस
Realme p4 pro प्राइस

Vivo V60e में मिलेगा 200MP कैमरा

Vivo V60e में 6.77 इंच डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 6500mAh की बैटरी मिलेगी. बैक पैनल में 200MP प्राइमरी कैमरा और 8MP का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है. फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं. फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है.

Vivo V60e की कीमत
Vivo v60e की कीमत

Realme 14 Pro+ में मिलेगा फोटोग्राफी के लिए AI फीचर्स

Realme 14 Pro+ के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP+50MP+8MP का कैमरा दिया गया है. हालांकि, इस मॉडल के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस मॉडल में फोटोग्राफी के लिए AI फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 6.83 इंच का डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी मिलेगी. इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 23,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है.

Realme 14 Pro+ की कीमत
Realme 14 pro+ की कीमत

यह भी पढ़ें: Top Camera Smartphone in 2025: इस साल इन 5 कैमरा फोन्स के आगे सब पड़ गए फीके, लिस्ट में Vivo और Oppo भी शामिल

यह भी पढ़ें: Camera Phones Under 25000: इस साल ये 5 फोन्स का रहा बोल बाला, 25 हजार से भी कम में खींचते हैं DSLR जैसी फोटो

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola