बिजली का बिल आसमान छू रहा है? ये छोटी-छोटी गलतियां कर रही हैं आपके पैसे बर्बाद

Electric Bill Saving Tips: क्या आपका भी बिजली का बिल हर महीने बढ़ता जा रहा है? इसके पीछे हमारी छोटी-छोटी आदतें, पुराने डिवाइस, खराब वायरिंग या कमजोर इंसुलेशन जैसी चीजें होती हैं. आइए जानते हैं इन आम गलतियों के बारे में और कैसे कुछ आसान बदलाव करके आप बिल को कम कर सकते हैं.
Electric Bill Saving Tips: बिजली का बिल ज्यादा आ जाए तो टेंशन होना बिल्कुल लाजमी है. लेकिन ये जानना भी उतना ही जरूरी है कि आखिर बिल बढ़ने की असली वजह क्या होती है. कई बार हम अपनी छोटी-छोटी आदतों और कुछ टेक्निकल बातों को नजरअंदाज कर देते हैं. यही चीजें धीरे-धीरे बिजली का बिल बढ़ाने लगती हैं. अगर इन छिपी हुई गलतियों को समय रहते समझ लिया जाए, तो सिर्फ कुछ आसान बदलाव करके बिजली का खर्च काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे.
डिवाइस को स्टैंडबाय पावर पर छोड़ देना
जब हम अपने घर में टीवी, मोबाइल चार्जर, गेमिंग कंसोल या माइक्रोवेव जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान को प्लग में लगा छोड़ देते हैं, तो हमें लगता है कि ये बंद हैं और बिजली खर्च नहीं कर रहे. लेकिन असल में ये चीजें थोड़ी-बहुत बिजली तब भी खींचती रहती हैं. इसे ही स्टैंडबाय या फैंटम पावर कहते हैं. आसान शब्दों में समझें तो ये ऐसी छुपी हुई बिजली खपत है, जो बिना किसी काम के आपका बिल बढ़ाती रहती है. इसलिए काम खत्म होने के बाद ऐसे डिवाइस का प्लग निकाल देना ही समझदारी है.
पुराने डिवाइसों को यूज करना
पुराने फ्रिज, वॉशिंग मशीन या ड्रायर यूज करना बिलकुल भी स्मार्ट नहीं है. ये सब मशीनें ज्यादा बिजली खाती हैं. अगर आप थोड़े ज्यादा पैसे लगाकर नए और एनर्जी-सेविंग वाले अप्लायंसेस ले लें, तो शुरू में खर्च तो ज्यादा लगेगा, लेकिन लंबा समय में बिजली का बिल कम हो जाएगा.
घर में खराब इन्सुलेशन और हवा का बाहर निकलना
घर में अगर इंसुलेशन ठीक से नहीं है या दरवाजों, खिड़कियों और अटारी में जगह है, तो गर्मी या ठंड आसानी से बाहर निकल जाती है. ऐसे में AC या हीटर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. यही कारण है कि बिजली का बिल भी आसमान छूने लगता है. बस थोड़ा लिक्स बंद कर दें और इंसुलेशन बढ़ा दें तो आप बिजली बचा सकते हैं.
खराब वायरिंग, अप्लायंसेस या इलेक्ट्रिकल सिस्टम
बिजली बिल का बढ़ना कई बार इसकी वजह छोटे-छोटे इलेक्ट्रिक झमेले होते हैं. जैसे पुरानी वायरिंग, टूटे-फूटे या खराब अप्लायंसेज, ओवरलोड सर्किट या फिर मीटर में गड़बड़ी. ये सब न सिर्फ बिजली बर्बाद करते हैं, बल्कि सेफ्टी के लिए भी खतरा बन सकते हैं. अगर कोई प्रोफेशनल इलेक्ट्रीशियन आकर सब चेक कर दे और समय रहते सही करवा लें, तो बिजली भी कम लगेगी, बिल सही आएगा और पैसे की बर्बादी भी रुकेगी.
यह भी पढ़ें: चार्जिंग के बाद भी प्लग में लगा रहता है चार्जर? तुरंत बदलें ये आदत, हो सकता है बड़ा खतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










