India Pakistan Tension: 3 दिन बंद रहेंगे ATM? वायरल मैसेज निकला झूठा, PIB ने किया बड़ा खुलासा

Author :Rajeev Kumar
Published by :Rajeev Kumar
Updated at :09 May 2025 8:33 PM
विज्ञापन
indo pak tension atm closed today

indo pak tension atm closed today

India Pakistan Tension: भारत-पाक तनाव के बीच वायरल हो रहा है एक फेक WhatsApp मैसेज जिसमें दावा है कि देशभर के ATM 2-3 दिन के लिए बंद रहेंगे. PIB Fact Check ने इस दावे को फर्जी बताया है. जानिए क्या है सच और क्यों ऐसे मैसेज से सावधान रहना जरूरी है.

विज्ञापन

India Pakistan Tension | Fact Check: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर भ्रामक खबरें भी तेजी से फैल रही हैं. हाल ही में WhatsApp पर एक मैसेज वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि भारत में अगले 2-3 दिनों तक सभी ATM बंद रहेंगे. हालांकि, PIBFactCheck ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया है.

क्या है वायरल मैसेज का दावा?

WhatsApp पर तेजी से वायरल हो रहे इस मैसेज में कहा गया कि “जंग जैसे हालात के चलते भारत सरकार देशभर में 2-3 दिन के लिए ATM सेवाएं बंद करने जा रही है.” इससे लोगों के बीच घबराहट फैल गई और कई जगह कैश निकालने की भीड़ देखी गई.

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तान संग तनाव के बीच स्मार्टफोन में बरतें ये 5 सावधानियां, बनें जिम्मेदार नागरिक

यह भी पढ़ें: क्या है Loitering Munition तकनीक? जिसने बाज की तरह दुश्मन के ठिकानों का किया खात्मा

यह भी पढ़ें: India Pakistan War: भारत ने तबाह किये पाकिस्तान के ‘आंख-कान’, AWACS हुआ खाक

यह भी पढ़ें: भारत-पाक में युद्ध हुआ तो बंद हो सकता है इंटरनेट! व्हाट्सएप चलाने के लिए काम आएगी ये ट्रिक

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

PIB ने किया खुलासा

PIBFactCheck ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) अकाउंट पर स्पष्ट किया कि यह दावा पूरी तरह गलत और अफवाह है.PIB ने कहा कि:

“भारत सरकार या किसी बैंक ने ATM सेवाएं बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है. देशभर में ATM पहले की तरह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.”

साथ ही PIB ने जनता से अपील की कि वे बिना सत्यापन के इस तरह के मैसेज को फॉरवर्ड न करें और किसी भी जानकारी के लिए अधिकृत स्रोतों जैसे बैंक की वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें.

प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश

विशेषज्ञों का मानना है कि सीमा पर बने हालात का फायदा उठाकर कुछ तत्व फेक न्यूज और अफवाहें फैला रहे हैं, ताकि देश में भ्रम और डर का माहौल बने. ऐसे समय में जागरूक रहना और फर्जी सूचनाओं से बचना बेहद जरूरी है.

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

किसी भी वायरल मैसेज को बिना जांचे आगे न बढ़ाएं.

जरूरी हो तो अपने बैंक से संपर्क करें.

PIBFactCheck या सरकारी चैनलों से सत्यापन करें.

अफवाहों को नजरअंदाज करें और शांति बनाए रखें.

ATM सेवाएं पूरी तरह चालू हैं. वायरल WhatsApp मैसेज झूठा है. जागरूक बनें और अफवाहों से दूर रहें.

यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या पाकिस्तान ने गिराया भारतीय राफेल जेट? PIB ने किया खुलासा

यह भी पढ़ें: Airports Closed Fact Check: भारत में एयरपोर्ट एंट्री बैन की खबर हो रही वायरल, PIB ने बताया फर्जी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola