Apple Diwali Sale: सस्ते मिलेंगे आईफोन्स सहित ऐपल के सभी प्रॉडक्ट्स, इस दिन से शुरू हो रही सेल

Apple Diwali Sale
Apple Diwali Sale: भारतीय यूजर्स के लिए ऐपल खास सेल लेकर आ रही है. कंपनी की दिवाली सेल से ग्राहक ऐपल प्रॉडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट और ऑफर का फायदा उठा सकेंगे. सेल की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी.
Apple Diwali Sale: दिवाली के अवसर पर ऐपल फेस्टिवल ऑफर लेकर आया है. अगर आप सस्ते में ऐपल प्रॉडक्ट्स की खरीदारी करना चाहते हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लें. ऐपल दिवाली सेल की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है. इस सेल में यूजर्स को शानदार ऑफर्स मिलेंगे जिससे उनका त्योहार और खास बन जाएगा. और अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या Apple स्टोर में विजिट कर ऑफर्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं.
Apple Diwali Sale: सेल की शुरुआत कब होगी?
ऐपल ने बताया है कि यह सेल 3 अक्टूबर से शुरू होगी. आप ऐपल स्टोर में जाकर इन प्रॉडक्ट्स को एक्सपीरिएंस कर सकते हैं, जिससे आप खरीदारी को लेकर सही निर्णय ले पाएंगे. ऐसे में इस सेल में शामिल होने के लिए पहले से अपने पसंदीदा प्रॉडक्ट्स की लिस्ट बना लेना सही होगा.

Apple Diwali Sale: क्या ऑफर्स होंगे?
ऐपल के फेस्टिव सेल में कंपनी लगभग सभी प्रॉडक्ट्स पर ऑफर्स देने जा रही है. आईफोन्स पर ऑफर्स का यूजर्स को खास इंतजार है. सेल में आईफोन्स के अलावा, आईपैड, मैकबुक, एयरपॉड्स पर डिस्काउंट भी मिल सकता है.
Apple Diwali Sale: यह सेल क्यों खास है?
फेस्टिव सीजन में दिवाली के आसपास का समय खरीदारी के लिए सबसे बढ़िया होता है. इस दौरान बाजार में ऑफर्स की बहार होती है. Apple यह सेल खास तौर पर इसी अवसर को भुनाने के लिए लेकर आ रही है. ऐसे में यूजर्स के भी पास पसंदीदा प्रॉडक्ट्स पर बंपर ऑफर्स का लाभ उठाने का मौका होगा.
20 हजार सस्ता मिलेगा iPhone 15 Pro, यहां है डील
iPhone 16 Discount: 50 हजार से सस्ता यहां मिल रहा लेटेस्ट आईफोन, खरीदने को टूट पड़े लोग
iPhone 16 Sale: आईफोन 16 सीरीज की बिक्री हो गई शुरू, ऐपल स्टोर के बाहर लगी ग्राहकों की कतार
iPhone 16 Sale: 8 मिनट में घर आयेगा आईफोन 16, इन प्लैटफॉर्म्स पर मिल रही सुविधा
Sabse Bada iPhone: भारतीय मूल के यूट्यूबर ने बना डाला 7 फीट का आईफोन, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
iPhone 16 Series Price: पहली बार दुनियाभर में बिकेंगे भारत में बने नये आईफोन, जानिए खर्चा कितना होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










