iPhone 16 Series Price: पहली बार दुनियाभर में बिकेंगे भारत में बने नये आईफोन, जानिए खर्चा कितना होगा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Sep 2024 10:45 AM
Apple iPhone 16 Plus Pro Price and Availability in India
Apple iPhone 16 Series Price and Availability in India: ऐसा पहली बार होगा कि भारत में बने आईफोन अब बिक्री के शुरुआती दिनों से ही दुनियाभर के हर कोने में उपलब्ध होंगे.
Apple iPhone 16 Series Price and Availability: ऐपल के नये आईफोन्स को लेकर इंतजार अब पूरा हो गया है. टेक कंपनी ने आईफोन 16 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. नये आईफोन्स चार मॉडल्स में आये हैं और एआई सहित दमदार फीचर्स से लैस हैं. आईफोन 16 की कीमत 128GB स्टोरेज के लिए 799 डॉलर (लगभग 67,000 रुपये) रखी गई है. आईफोन 16 प्लस के 128GB मॉडल की कीमत 899 डॉलर (लगभग 75,500 रुपये) होगी.
आईफोन 16 सफेद और काले रंग के अलावा अल्ट्रामरीन, टील और गुलाबी रंगों में उपलब्ध होगा. आईफोन 16 प्रो सीरीज मॉडल्स की बात करें, तो इसके 128GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 999 डॉलर (लगभग 83,899 रुपये) है. वहीं, आईफोन 16 प्रो मैक्स के 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 1,199 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) खर्च करने होंगे.
भारत में बने नये आईफोन पहली बार दुनियाभर में बिकेंगे
ऐपल का खास ध्यान भारत पर है. भारत में बने आईफोन्स दुनियाभर में बिकेंगे. ऐपल की मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर फॉक्सकॉन ने भारत में आईफोन 16 मॉडल का उत्पादन पहले ही शुरू कर दिया है. आज लॉन्च होने के बाद 10-12 दिनों के भीतर भारत में बने आईफोन स्टोर पर आने की उम्मीद है. ऐसा पहली बार होगा कि भारत में बने आईफोन अब बिक्री के शुरुआती दिनों से ही दुनियाभर के हर कोने में उपलब्ध होंगे. ऐपल ने चीन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से भारत में उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है.
Apple iPhone 16 Launched: AI पावर और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुए नये आईफोन्स, जानिए कितनी है कीमत
iPhone 16 Plus Pro Max Price & Specs: नये आईफोन्स की कीमत और खूबियां क्या हैं?
Apple iPhone Discontinued: लॉन्च होते ही 4 पुराने मॉडल्स को निगल गई आईफोन 16 सीरीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










