Sabse Bada iPhone: भारतीय मूल के यूट्यूबर ने बना डाला 7 फीट का आईफोन, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Sep 2024 3:34 PM
Guinness World Record | Sabse Bada iPhone
Sabse Bada iPhone Guinness World Record: यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अरुण मैनी ने दुनिया का सबसे बड़ा आईफोन रेप्लिका बनाया है और यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है. लगभग 7 फीट का यह फोन आईफोन 15 प्रो मैक्स का स्केल्ड-अप वर्जन है और इसमें वर्किंग कैमरा, फ्लैशलाइट, चार्जिंग पोर्ट और स्क्रॉल की जा सकने वाली स्क्रीन भी है.
Guinness World Record Sabse Bada iPhone: टेक कंपनी ऐपल के आईफोन दुनियाभर में पॉपुलर हैं. इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि लोग इसके लिए क्या कुछ नहीं कर जाते! अभी हाल ही में ऐपल ने अपने आईफोन्स की नयी सीरीज iPhone 16 लॉन्च की है. इसी बीच भारतीय मूल के एक यूट्यूबर ने दुनिया का सबसे बड़ा आईफोन बनाकर एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है.
सोशल मीडिया पर छाया सबसे बड़ा आईफोन
भारतीय मूल के यूट्यूबर अरुण रूपेश मैनी यूट्यूब पर Mrwhosetheboss नाम का यूट्यूब चैनल चलाते हैं. इंफ्लूएंसर ने यह आईफोन बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यूट्यूबर का सबसे बड़ा आईफोन इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस रिकॉर्ड के लिए अरुण मैनी के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया. इस उपलब्धि के लिए इंटरनेट यूजर्स भी शख्स को बधाइयां दे रहे हैं.
आईफोन 15 प्रो मैक्स का स्केल्ड-अप वर्जन
भारतीय मूल के ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर अरुण मैनी ने iPhone 15 Pro Max का रेप्लिका तैयार किया है. यह 7 फीट से भी लंबा है. इस मॉडल को तैयार करने के लिए अरुण ने DIYPerks के मास्टरमाइंड मैथ्यू पर्क्स के साथ मिलकर काम किया. लगभग 7 फीट का यह फोन आईफोन 15 प्रो मैक्स का स्केल्ड-अप वर्जन है और इसमें वर्किंग कैमरा, फ्लैशलाइट और चार्जिंग पोर्ट के साथ बड़ी सी स्क्रीन दी गई है, जिसे स्क्रॉल भी किया जा सकता है.
2011 में शुरू किया यूट्यूब चैनल
अरुण मैनी ने साल 2011 में YouTube पर टेक्निकल कंटेंट संबंधी वीडियो अपलोड करना शुरू किया. इसके बाद धीरे-धीरे उनके चैनल के सब्सक्राइबर्स लगातार बढ़ने लगे. अरुण अपने रिव्यू और नये टेक्निकल एक्सपेरिमेंट के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स के मामले में Apple के आधिकारिक चैनल को भी पीछे छोड़ दिया है. अरुण मैनी ने इसी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए सबसे बड़ा आईफोन बनाया है.
यह मोमेंट किसी सपने के पूरे होने जैसा…..
इंस्टाग्राम पर अरुण सैनी ने @mrwhosetheboss नाम के हैंडल से सबसे बड़े iPhone की 5 तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- हमने यह किया. ग्राहकों की संख्या में Apple से आगे निकलने का जश्न मनाने के लिए हमने पृथ्वी पर सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली आईफोन बनाया. इसमें ढेर सारे लोगों ने बड़ी मेहनत की है. अरुण मैनी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से बात करते हुए कहा- यह मोमेंट किसी सपने के पूरे होने जैसा लगता है. मुझे हमारी टीम और मैटे, दोनों पर गर्व है कि उन्होंने कुछ ऐसा मुकाम हासिल किया, जो पहले कभी नहीं किया गया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की यह उपलब्धि सच में बहुत अवास्तविक लग रही है.
iPhone 16 वाले फीचर्स मिलेंगे पुराने iPhones में भी, 16 सितंबर से इन डिवाइस को मिलेगा iOS 18 Update
Apple iPhone Discontinued: लॉन्च होते ही 4 पुराने मॉडल्स को निगल गई आईफोन 16 सीरीज
iPhone 16 Series Price: पहली बार दुनियाभर में बिकेंगे भारत में बने नये आईफोन, जानिए खर्चा कितना होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










