20 हजार सस्ता मिलेगा iPhone 15 Pro, यहां है डील
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Sep 2024 6:32 PM
iphone 15 pro offer
iPhone 15 Pro Discount: Flipkart पर 27 सितंबर से Big Billion Days Sale शुरू होने वाली है. प्लस मेंबर्स को एक दिन पहले ही सेल का ऐक्सेस मिलेगा. नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं.
iPhone 15 Pro Discount: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर आने वाली सेल का फायदा उठा सकते हैं. ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म Flipkart पर 27 सितंबर से Big Billion Days Sale शुरू होने वाली है. प्लस मेंबर्स को एक दिन पहले ही सेल का ऐक्सेस मिलेगा.
सेल के दौरान आकर्षक कीमत पर उपलब्ध
यदि आप iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो iPhone 15 Pro पर विचार कर सकते हैं, जो सेल के दौरान आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा. Flipkart BBD Sale में iPhone 15 Pro की कीमत 89,999 रुपये होगी. इसका प्राइस ब्रेकअप भी कंपनी ने साझा किया है.
iPhone 15 Pro की कीमत कितनी है?
iPhone 15 Pro की मूल कीमत 1,09,900 रुपये है, जबकि सेल प्राइस 99,999 रुपये है. ग्राहक को इस पर 5,000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलेगा. इसके अलावा, आपको 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा, जिससे कुल डिस्काउंट 20,000 रुपये का मिल जाएगा.
एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा
ऊपर बताये गए सभी ऑफर्स के बाद, फोन की कीमत 89,999 रुपये हो जाती है. वहीं, Flipkart VIP कस्टमर्स को 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. इस स्मार्टफोन में 6.1-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले है. यह A17 Pro प्रॉसेसर के साथ आता है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है. यह हैंडसेट 48MP का मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा से लैस है.
iPhone 16 Discount: 50 हजार से सस्ता यहां मिल रहा लेटेस्ट आईफोन, खरीदने को टूट पड़े लोग
iPhone 16 Sale: आईफोन 16 सीरीज की बिक्री हो गई शुरू, ऐपल स्टोर के बाहर लगी ग्राहकों की कतार
iPhone 16 Sale: 8 मिनट में घर आयेगा आईफोन 16, इन प्लैटफॉर्म्स पर मिल रही सुविधा
Sabse Bada iPhone: भारतीय मूल के यूट्यूबर ने बना डाला 7 फीट का आईफोन, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










