अमेजन पर शुरू हुई साल की पहली बड़ी सेल, स्मार्ट टीवी से लेकर वॉशिंग मशीन पर मिल रही बंपर छूट

Edited byAnkit Anand
Updated:
विज्ञापन
Amazon Great Republic Day Sale 2026

Amazon Great Republic Day Sale 2026 आज से प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है. जिनके पास प्राइम मेंबरशिप नहीं है, वे कल यानी 17 जनवरी से इस सेल में शॉपिंग कर सकेंगे. सेल में स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और भी कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर अच्छी-खासी डिस्काउंट मिल रही है.

विज्ञापन

साल 2026 की पहली बड़ी सेल Amazon Great Republic Day Sale 2026 शुरू हो चुकी है. इस सेल में सबसे पहले खरीदारी का मौका Amazon Prime मेंबर्स को मिला है. वहीं, जिनके पास प्राइम मेंबरशिप नहीं है, वे कल यानी 17 जनवरी से इस सेल में शॉपिंग कर सकेंगे. बड़े घरेलू सामान से लेकर रोजमर्रा के गैजेट्स तक, इस सेल में वे कैटेगरी शामिल हैं जिनके लिए आमतौर पर काफी सोच-विचार और लंबी प्लानिंग करनी पड़ती है. इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन अप्लायंसेज और स्मार्ट गैजेट्स एक ही सेल में मिलने से खरीदारी आसान हो जाती है. आइए अब आपको बताते हैं किन-किन प्रोडक्ट्स पर आपको कितने परसेंट की छूट मिल रही है. 

एक्स्ट्रा ऑफर, डील्स और डिस्काउंट 

Amazon Great Republic Day Sale 2025 में ग्राहकों के लिए कई एक्स्ट्रा ऑफर, डील्स और छूट दी जा रही हैं. SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर प्रोडक्ट्स पर सीधे 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अनलिमिटेड 5% कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं.

Smart TV पर मिल रही 45% तक की छूट

Amazon Great Republic Day Sale 2026 के दौरान स्मार्ट टीवी पर 45% तक की छूट मिल रही है. ऐसे में अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए बड़ी स्क्रीन और बेहतर फीचर्स वाला टीवी खरीदना चाहते हैं, तो ये काफी बढ़िया मौका है

फ्रिज पर मिल रही 38% तक की छूट

अमेजन सेल के दौरान फ्रिज पर 38% तक की छूट मिल रही है. इस सेल में भारी छूट के साथ फ्रिज खरीदना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आपका भी फ्रिज पुराना हो गया है या फिर लंबे समय से नया फ्रिज खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो अब आपके पास सही मौका है.

AC पर मिल रही 50% तक की छूट

अमेजन के इस सेल में AC पर 50% तक की भारी छूट मिल रही है. अमेजन सेल में मिल रही बड़ी छूट के चलते ब्रांडेड AC अब काफी सस्ते दामों पर मिल रहे हैं. ऐसे में बेहतर और एनर्जी एफिशिएंट कूलिंग सॉल्यूशन खरीदने के लिए अब आपके पास बढ़िया मौका है.

वॉशिंग मशीनें भी मिल रही 50% तक की भारी छूट पर

सेल में वॉशिंग मशीनें 50% तक की भारी छूट पर मिल रही हैं. अगर आप भी अपने घर के लिए नई और ज्यादा किफायती वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे थे, तो ये परफेक्ट समय है. इस दौरान मिलने वाली बड़ी छूट से आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा और अपग्रेड भी हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: रिपब्लिक डे सेल में अमेजन और फ्लिपकार्ट में किस प्लैटफॉर्म पर मिलेगा सबसे बड़ा फायदा?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola