Airtel Rs 398 vs Rs 399 Plan: कीमत में बस ₹1 का फर्क, पर डेटा में बड़ा अंतर, जानें कौन सा प्लान है बेस्ट
Published by : Shivani Shah Updated At : 06 Nov 2025 10:31 AM
एयरटेल 398 बनाम 399 रुपये वाला प्लान
Airtel Rs 398 vs Rs 399 Plan: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और मंथली प्लान लेते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे एयरटेल के 398 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान्स के बारे में, की 1 रुपये के अंतर में कौन सा प्लान लेना सही है.
Airtel Rs 398 vs Rs 399 Plan: Bharti Airtel देश की दूसरी टॉप टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी के बेहतरीन नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए करोड़ों यूजर्स एयरटेल सर्विस से जुड़े हुए हैं. ऐसे में Airtel भी अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करता है, जिससे यूजर अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से अपने लिए रिचार्ज प्लान चुन सकें. कई यूजर्स मंथली रिचार्ज प्लान लेना पसंद करते हैं. एयरटेल के पोर्टफोलियो में भी कई सारे मंथली प्लान लिस्टेड है. लेकिन कंपनी के दो प्लान ऐसे हैं, जिनमें सिर्फ 1 रुपये का अंतर है. दरअसल, एयरटेल 398 रुपये और 399 रुपये में यूजर्स को मंथली प्लान ऑफर कर रहा है. कंपनी के इन दोनों प्लान में सिर्फ 1 रुपये का अंतर है. सबसे खास बात तो इस 1 रुपये के अंतर के साथ डेटा का भी ज्यादा फायदा मिल रहा है. आइए जानते हैं डिटेल्स में दोनों प्लान के बारे में.
एयरटेल का 398 रुपये वाला प्लान
Airtel के पोर्टफोलियो में 398 रुपये का प्लान लिस्टेड है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. इस दौरान यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS के साथ-साथ डेली 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में कंपनी 28 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री एक्सेस, फ्री स्पैम अलर्ट, 30 दिनों के लिए फ्री हेलोट्यून्स और Perplexity AI Pro का एक्सेस भी मिलेगा.

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान
Airtel का 399 रुपये वाला प्लान भी कंपनी के 398 रुपये वाले प्लान की तरह है. इस प्लान में भी 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिल रहा है. हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को 2.5GB डेली डेटा का फायदा मिलेगा और अगर आप 5G यूजर हैं, तो आप अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में भी 28 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री एक्सेस, 30 दिनों के लिए फ्री हेलोट्यून्स और Perplexity AI Pro का एक्सेस मिलेगा.

दोनों प्लान में क्या है अंतर?
एयरटेल के 398 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान में बस 1 रुपये का अंतर है. लेकिन इस 1 रुपये के अंतर में डेटा बेनिफिट्स में भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. 398 रुपये में जहां कंपनी यूजर्स 2जीबी डेटा डेली दे रही है, तो वहीं 399 रुपये में यूजर्स को कंपनी 2.5जीबी डेली डेटा दे रही है. इसके अलावा 398 रुपये वाले प्लान में फ्री स्पैम अलर्ट का फायदा मिल रहा है तो 399 रुपये वाले प्लान में कंपनी स्पैम अलर्ट की सुविधा नहीं दे रही है.
कौन सा है बेहतर?
एयरटेल के 398 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान में कौन सा आपके लिए बेहतर है, ये आपके डेटा की जरूरत के अनुसार डिपेंड करता है. यानी की अगर आप 5G यूजर हैं, तो फिर आप दोनों में से कोई भी प्लान ले सकते हैं. क्योंकि, दोनों में ही आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. लेकिन अगर आप 4G यूजर हैं और आपको ज्यादा डेटा की जरूरत रहती है, तो आप 399 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. इस में आपको 2.5GB डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा अगर आप फ्री स्पैम अलर्ट की सुविधा चाहते हैं, तो फिर 398 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है.
क्या दोनों प्लान में OTT बेनिफिट्स शामिल हैं?
हां, दोनों प्लान में 28 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री एक्सेस और 30 दिनों के लिए फ्री हेलोट्यून्स व Perplexity AI Pro का फायदा मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: 2026 तक रिचार्ज से होना है टेंशन फ्री, तो Airtel के ये प्लान्स आएंगे काम
यह भी पढ़ें: दादा-दादी के नंबर पर कर दें Airtel का ये सस्ता रिचार्ज, फिर बिना रुके 84 दिनों तक होते रहेगी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










