199 रुपये में कॉलिंग के साथ डिजाइन टूल भी, Airtel दे रहा पूरे साल के लिए Adobe Express Premium फ्री

Updated:
विज्ञापन

अगर आप डिजाइन, वीडियो या सोशल मीडिया कंटेंट बनाना पसंद करते हैं, तो Bharti Airtel आपके लिए शानदार तोहफा लेकर आया है. अब आप सिर्फ 199 रुपये में कॉलिंग-डेटा के साथ फ्री Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं, वो भी पूरे साल भर के लिए.

विज्ञापन

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है. टेलीकॉम कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को 4000 रुपये वाला Adobe Express Premium का एक्सेस बिल्कुल फ्री दे रही है, वो भी पूरे साल भर के लिए. सबसे खास बात तो इस ऑफर का फायदा उठाने का लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च भी नहीं करने पड़ेंगे. क्योंकि, कंपनी के सबसे सस्ते 199 रुपये वाले प्लान में भी कंपनी ये ऑफर दे रही है.

199 रुपये वाले Airtel प्लान में क्या-क्या मिल रहा है?

Airtel का यह प्रीपेड प्लान न सिर्फ बेसिक कनेक्टिविटी जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि डिजिटल क्रिएटर्स और स्टूडेंट्स के लिए भी फायदेमंद है. प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा बेनिफिट और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा सबसे खास है इस प्लान में मिल रहा Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस, जिससे यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के प्रो-लेवल डिजाइन और वीडियो बना सकते हैं.

Adobe Express Premium क्यों है खास?

Adobe Express Premium में हजारों रेडीमेड टेम्पलेट्स, प्रीमियम फॉन्ट्स, स्टॉक इमेजेज और आसान वीडियो एडिटिंग टूल्स मिलते हैं. सोशल मीडिया पोस्ट, इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब थंबनेल या पोस्टर डिजाइन करना सब कुछ आसानी से कर सकते हैं.

किसके लिए है यह प्लान बेस्ट?

यह प्लान खासतौर पर स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया मैनेजर्स और छोटे बिजनेस ओनर्स के लिए फायदेमंद है, जो कम खर्च में ज्यादा डिजिटल टूल्स का फायदा उठाना चाहते हैं. Airtel यूजर्स Airtel Thanks App के जरिए आसानी से Adobe Express Premium को एक्टिवेट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 28 दिन नहीं, पूरे महीने चलेगा ये Airtel प्लान, हर रोज मिलेगा 2.5GB डेटा

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola