28 दिन नहीं, पूरे महीने चलेगा ये Airtel प्लान, हर रोज मिलेगा 2.5GB डेटा

Updated:
विज्ञापन

एयरटेल रिचार्ज प्लान

Airtel Monthly Plan: अगर आप पूरे महीने बिना रुकावट कॉलिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो फिर आपके के लिए एयरटेल का 1 महीने वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली डेटा और भी कई सारे बेनिफिट्स भी मिलेंगे.

विज्ञापन

Airtel Monthly Plan: यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियां अब सिर्फ 28 दिन ही नहीं, बल्कि पूरे 30/31 दिन वाले मंथली प्लान्स ऑफर करने लगी है. ये 1 महीने वाले प्लान्स अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आते हैं. किसी में ज्यादा डेटा तो किसी में कम. ऐसे में देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स को एक ऐसा प्लान भी ऑफर कर रही है, जिसमें महीने भर की वैलिडिटी के साथ-साथ हर दिन 2.5GB डेटा भी मिलेगा. इस प्लान की कीमत भी सिर्फ 429 रुपये है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

विज्ञापन

एयरटेल का 429 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के पोर्टफोलियो में मंथली प्लान्स की कैटेगरी में 429 रुपये वाला प्लान भी लिस्टेड है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को पूरे महीने किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2.5GB डेटा का फायदा दे रही है. वहीं, अगर आप एयरटेल के 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा.

एयरटेल का 429 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 429 रुपये वाला प्लान

मिलेंगे ये बेनिफिट्स

  • एयरटेल फ्री हेलोट्यून्स,
  • फ्री स्पैम अलर्ट
  • 12 महीनों के लिए फ्री Adobe Express Premium का एक्सेस
  • Airtel Xstream Play

यह भी पढ़ें: 379 रुपये में Airtel दे रहा 30 दिन की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और कई प्रीमियम बेनिफिट्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola