Airtel ने ₹200 से कम में पेश किया नया धांसू प्लान, बेनिफिट्स देख Jio-BSNL के छूट गए पसीने
Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Jul 2025 1:54 PM
एयरटेल का सस्ता रिचार्ज प्लान
Airtel Recharge Plan: एयरटेल ने मार्किट में एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. कंपनी ने इसकी कीमत ₹189 रखी है. इस प्लान में यूजर्स को 21 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 1GB डेटा और 300 SMS की सुविधा दी जा रही है. यह पैक उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो सस्ती कीमत में एक बेसिक प्लान की तलाश में हैं.
Airtel Recharge Plan: Jio और BSNL को टक्कर देने के लिए Airtel ने एक नया धांसू प्रीपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ कई अन्य फायदे भी मिलते हैं. हालांकि, कंपनी ने इस प्लान की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन यह प्लान अब एयरटेल की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है और यूजर्स इसे रिचार्ज कर सकते हैं.
यह प्लान उनके लिए बेहद फायदेमंद है जो 200 रुपये से कम में एक सस्ता और सीमित वैधता वाला विकल्प चाहते हैं. यह प्लान खास कर पर उन लोगों को ध्यान में रख बनाया गया है जो डेटा से ज्यादा वॉइस कॉल को प्राथमिकता देते हैं. इस प्लान के जरिए अब यूजर्स बिना महंगे डेटा प्लान के भी अपने मोबाइल नंबर को एक्टिव रख सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इस प्लान में हमें क्या-क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं.
Airtel का ₹189 वाला प्लान
एयरटेल का ₹189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 21 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 1GB डेटा और कुल 300 SMS की सुविधा मिलती है. यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो मुख्य रूप से कॉलिंग करते हैं और कभी-कभार मैसेज या इंटरनेट का लिमिटेड इस्तेमाल करते हैं. अगर आप इंटरनेट ब्राउजिंग करते हैं या वीडियो स्ट्रीमिंग का शौक रखते हैं तो आपको अतिरिक्त डेटा के लिए अलग से टॉप-अप प्लान रिचार्ज करना होगा.
Airtel का ₹199 वाला प्लान
यूजर्स के लिए कंपनी ने अब ₹200 से कम कीमत में दो प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है. इनमें से एक प्लान की जानकारी हमनें आपको ऊपर बता दी है. दूसरा प्लान 199 रुपये का है. इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा मिलता है. इसके अलवा, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है.
5G की स्लो स्पीड से परेशान? Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए यहां है समाधान
नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट का Airtel और Vi ने कर दिया जुगाड़, 365 दिनों तक मिलेगा JioHotstar-Prime फ्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










