नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट का Airtel और Vi ने कर दिया जुगाड़, 365 दिनों तक मिलेगा JioHotstar-Prime फ्री

Published by :Ankit Anand
Published at :07 Jul 2025 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
Airtel and Vi Recharge Plans

Airtel and Vi Recharge Plans

Airtel and Vi Recharge Plans: Airtel और Vi ने कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान पेश किए हैं जिनमें डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ-साथ JioHotstar और Amazon Prime जैसे पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलती है. खास बात यह है कि इन प्लान्स की वैलिडिटी पूरे 365 दिनों तक की है.

विज्ञापन

Airtel and Vi Recharge Plans: अगर आप भी OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में, वेब सीरीज या लाइव स्पोर्ट्स देखना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. अक्सर हम OTT प्लॅटफॉर्न्स की सब्सक्रिप्शन खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देते हैं. खैर इस चीज का टेलीकॉम कंपनियों ने जुगाड़ निकाला है. कुछ कंपनियों ने ऐसे प्रीपेड प्लान पेश किए हैं जिनमें डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ-साथ JioHotstar और Amazon Prime जैसे पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलती है.

इसका मतलब है कि आपको अलग से ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेने के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां हम आपको एयरटेल और Vi के ऐसे चुनिंदा प्लान्स के बारे ने बताने जा रहे हैं जो पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आते हैं और आपके एंटरटेनमेंट का पूरा ख्याल रखते हैं. आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में विस्तार से.

Airtel का ₹3999 वाला प्लान  

एयरटेल का ₹3999 रिचार्ज प्लान एक साल यानी 365 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा दी जाती है. साल भर में कुल मिलाकर यूजर्स को 912GB डेटा मिलता है.

इस प्लान में एक साल के लिए JioHotstar (मोबाइल) का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है. यदि आपके क्षेत्र में एयरटेल का 5G नेटवर्क मौजूद है और आपके पास 5G-सपोर्टेड डिवाइस है तो आप इस प्लान के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स को Hello Tunes, स्पैम अलर्ट्स और Xstream ऐप का एक्सेस भी मिलते हैं.

Vi का ₹3699 वाला प्लान

Vi का यह रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है. कुल डेटा की बात करें तो इसमें 730GB यूजर्स को मिलता है. इसके अलावा, 90 दिनों के लिए 50GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है.

इस प्लान के साथ ग्राहकों को एक साल का JioHotstar (मोबाइल) सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है. अन्य फायदे जैसे Weekend Data Rollover, Half-Day Unlimited Data और Data Delights भी इसमें शामिल हैं.

Vi का ₹3799 वाला प्लान

₹3799 वाला यह Vi प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें भी प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. साथ ही, 90 दिनों के लिए एक्स्ट्रा 50GB डेटा का बेनिफिट भी दिया जाता है.

इस रिचार्ज यूजर्स को एक साल के लिए Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है. अन्य लाभों में Weekend Data Rollover, Half-Day Unlimited Data और Data Delights शामिल हैं.

पुराने कपड़े लाओ और ब्रांडेड कपड़े ले जाओ! मुकेश अंबानी लेकर आए नया ऑफर, जानिए कैसे उठाए फायदा

Jio यूजर्स की निकल पड़ी, ₹70 से भी कम में मुकेश अंबानी दे रहे अनलिमिटेड डेटा, जानें प्लान्स की डिटेल्स

BSNL ने अमरनाथ यात्रियों को दिया तोहफा, मात्र ₹196 में पेश किया यात्रा सिम, जानें खासियत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola