Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने बंद कर दी 17,000 रुपये वाली फ्री सर्विस

Updated:
विज्ञापन

Airtel ने Perplexity AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन देना बंद कर दिया है. 2025 में लॉन्च हुए इस ऑफर के तहत कंपनी यूजर्स को पूरे साल भर फ्री में एआई प्लेटफॉर्म का फायदा दे रही थी. ऐसे में अब यूजर्स को अगर Perplexity Pro का इस्तेमाल करना है, तो उन्हें अब इसके लिए 17 हजार रुपये का सब्सक्रिप्शन अलग से लेना होगा.

विज्ञापन

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने कई यूजर्स को सोच में डाल दिया है. क्योंकि, कल तक जो बेनिफिट फ्री में मिल रहा था, वह आज अचानक गायब हो गया है. जी हां, Airtel ने Perplexity AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया है. यह खबर उन यूजर्स के लिए खास तौर पर चौंकाने वाली है, जो इस प्रीमियम सर्विस को बिना पैसे दिए इस्तेमाल कर रहे थे. हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह बदलाव अचानक नहीं, बल्कि पहले से तय नियमों के मुताबिक ही किया गया है. जब यह ऑफर शुरू किया गया था, तभी कंपनी ने साफ कर दिया था कि यह लाइफटाइम बेनिफिट नहीं है. इसे लिमिटेड टाइम के लिए प्रमोशनल ऑफर के तौर पर पेश किया गया था, जिसकी एक वैलिडिटी सेट थी.

17,000 रुपये की वैल्यू वाला फ्री ऑफर हुआ खत्म

Perplexity Pro एक प्रीमियम डिजिटल सर्विस है, जिसकी कीमत करीब 17,000 रुपये है. Airtel इसे अपने ग्राहकों को बिना किसी एडिशनल चार्ज के दे रहा था, जिससे यूजर्स को बड़ा फायदा मिल रहा था. लेकिन अब यह सुविधा पूरी तरह खत्म कर दी गई है.

कब शुरू और कब खत्म हुआ यह ऑफर?

Airtel ने यह ऑफर साल 2025 में लॉन्च किया था और शुरुआत से ही बताया गया था, कि इसकी वैलिडिटी 16 जनवरी 2026 तक ही रहेगी. ऐसे में वैलिडिटी पूरी होते ही कंपनी ने इसे अपने प्रीपेड प्लान्स से हटा दिया है. अब नए यूजर्स या जिन लोगों ने समय पर इसे एक्टिवेट नहीं किया, वे इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे.

पुराने यूजर्स को मिलेगी राहत

वहीं, जिन ग्राहकों ने 16 जनवरी 2026 से पहले Perplexity Pro को एक्टिवेट कर लिया था, उनके लिए राहत की खबर है. उनका सब्सक्रिप्शन एक्टिवेशन की तारीख से पूरे एक साल तक वैलिड रहेगा. वे बिना किसी रुकावट के इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अब देनी होगी बिलिंग डिटेल

अब जो भी यूजर्स Perplexity Pro को एक्टिवेट करते हैं, उन्हें अपनी बिलिंग डिटेल्स देना जरूरी होगा. अगर फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद सब्सक्रिप्शन कैंसिल नहीं किया गया, तो यह अपने आप पेड प्लान में बदल जाएगा और चार्ज लगना शुरू हो जाएगा. इसलिए यूजर्स को समय रहते सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: 199 रुपये में कॉलिंग के साथ डिजाइन टूल भी, Airtel दे रहा पूरे साल के लिए Adobe Express Premium फ्री

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola