Airtel का बड़ा धमाका, अब हर दिन मिलेगा 4GB DATA, साथ में FREE ऐप्पल म्यूजिक और 30GB स्टोरेज का फायदा

Published by : Shivani Shah Updated At : 15 Sep 2025 8:38 AM

विज्ञापन

एयरटेल रिचार्ज प्लान

Airtel 4GB Daily DATA Plan: Airtel के करोड़ों यूजर्स अब हर दिन 4GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. क्योंकि, कंपनी ने अपने एक प्लान में फेरबदल कर दिया है. जिससे अब यूजर्स को 3GB डेटा की जगह हर दिन 4GB डेटा का फायदा मिलेगा. साथ में फ्री एप्पल म्यूजिक, जियो हॉटस्टार और भी कई सारे बेनेफिट्स यूजर्स को इस प्लान में मिलेंगे. जानिए विस्तार से इसके बारे में.

विज्ञापन

Airtel 4GB Daily DATA Plan: क्या आपको भी ऑनलाइन मूवी देखने से लेकर रील्स स्क्रॉल करने तक के लिए हर दिन अनलिमिटेड डेटा चाहिए? अगर हां, तो खुश हो जाइए. क्योंकि, अब आपको हर दिन सिर्फ 2 या 3GB नहीं बल्कि डेली 4GB डेटा मिलेगा. जिससे आप हर दिन जितना चाहे उतना डेटा रगड़ कर इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं, तो फिर क्या बात. आपको फिर सिर्फ 4GB नहीं बल्कि हर दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. यकीन नहीं हुआ न? पर ये सच है.

दरअसल, देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में से एक एयरटेल अब अपने प्रीपेड यूजर्स को हर दिन 4GB डेटा का भी फायदा देगा. वो भी 28 दिनों तक. सबसे खास बात तो यह है की ये सिर्फ डेटा प्लान नहीं बल्कि एक ऑलराउंडर प्लान है. जिसमें यूजर्स कॉलिंग से लेकर मैसेजिंग और डेटा के साथ-साथ और भी बेनेफिट्स का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में जिन यूजर्स को ज्यादा डेटा चाहिए वे एयरटेल के इस प्लान को ले सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

एयरटेल का 4GB डेली डेटा प्लान | Airtel 4GB Daily DATA Plan

अगर आप सोच रहे हैं की एयरटेल ने एक नया प्लान निकाला है, तो आपको बता दें ऐसा कुछ नहीं है. दरअसल, एयरटेल ने अपने एक पुराने प्लान में ही फेरबदल की है. कंपनी ने अपने 449 रुपये वाले रिचार्ज प्लान, जिसमें पहले डेली 3GB डेटा की सुविधा मिलती थी उसे बदल दिया है. अब 449 रुपये वाले प्लान में एयरटेल यूजर्स को 3GB की जगह हर दिन 4GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम होकर 64 Kbps तक हो जाएगी. इसके अलावा 5G यूजर्स हर दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. जिसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा.

एयरटेल 449 रुपये प्लान डिटेल्स

मिलेंगे ये बेनेफिट्स | Airtel Rs 449 Plan Benefits

एयरटेल के 449 रुपये के प्लान में सिर्फ अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ मिलेगा. इस प्लान में आपको Google One क्लाउड स्टोरेज में 30GB तक फ्री एक्सेस, 28 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन, Airtel XStream Play Premium (22+ OTTs) का फ्री सब्सक्रिप्शन, 6 महीनों तक Apple Music, 12 महीने यानी पूरे एक साल के लिए Perplexity Pro AI सब्सक्रिप्शन और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स मिलेंगे.

एयरटेल 449 रुपये प्लान बेनेफिट्स

28 दिन के लिए 349 या 84 दिनों के लिए 859 रुपये Airtel का कौन सा प्लान है फायदेमंद?

Asia Cup 2025: Sony LIV पर फ्री में देखें लाइव मैच! Jio, Airtel और Vi के प्लान्स की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola