28 दिन के लिए 349 या 84 दिनों के लिए 859 रुपये Airtel का कौन सा प्लान है फायदेमंद?

Published by : Shivani Shah Updated At : 13 Sep 2025 1:34 PM

विज्ञापन

एयरटेल रिचार्ज प्लान

अगर आप Airtel यूजर हैं और सस्ते के कारण हर महीने अनलिमिटेड डेटा के लिए 349 रुपये वाला प्लान लेते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे प्लान के बारे में जो 349 रुपये वाले प्लान से ज्यादा फायदेमंद है और आपको सस्ता भी पड़ेगा.

विज्ञापन

Airtel Recharge Plan: एयरटेल अपने करोड़ों यूजर्स को 349 रुपये में अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दे रहा है. ऐसे में ज्यादातर यूजर्स सस्ता होने के कारण 349 रुपये वाला प्लान सेलेक्ट करते हैं. लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि एयरटेल के 859 रुपये वाले प्लान में उन्हें ज्यादा बेनेफिट मिलेगा. ऐसे में अगर आप भी सस्ते के कारण 349 रुपये वाला प्लान लेते हैं, तो ये खबर जरूर पढ़िएगा. क्योंकि, यहां आज हम आपको बताएंगे 349 और 859 रुपये वाले प्लान में कौन सा ज्यादा फायदेमंद है.

Airtel का 349 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 349 Plan

Airtel के 349 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को सिर्फ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. जिसमें किसी भी नेटवर्क पर यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 100 फ्री SMS के साथ-साथ डेली 2GB डेटा भी मिलता है. ऐसे में अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको हर दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा प्लान में मिलने वाले अन्य बेनेफिट्स कि बात करें तो इस प्लान में 6 महीनों के लिए Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन, 28 दिनों के लिए JioHotstar और Airtel Xstream का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

Airtel का 349 रुपये वाला प्लान

Airtel का 859 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 859 Plan

वहीं, Airtel के 859 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट्स कि बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. 84 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. साथ ही डेली 2GB डेटा इस प्लान में मिलेगा. ऐसे में 5G यूजर्स इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा प्लान में मिलने वाले अन्य बेनेफिट्स कि बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा Free Hellotunes और Perplexity Pro AI का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

Airtel का 859 रुपये वाला प्लान

कौन सा है फायदेमंद?

Airtel का 349 और 859 रुपये वाला दोनों ही प्लान अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रहा है. ऐसे में अगर आप सिर्फ डेटा के लिए प्लान चाहते हैं तो फिर आपके लिए 859 रुपये वाला प्लान बेस्ट रहेगा. क्योंकि, 349 रुपये में आपको सिर्फ 28 दिन की ही वैलिडिटी मिलेगी. वहीं, 859 रुपये वाले प्लान में पूरे 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही सबसे खास बात तो यह है कि अगर आप 349 रुपये वाला प्लान हर महीने लेते हैं, तो 3 महीने के हिसाब से आपको 1047 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. जबकि 859 रुपये में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिल जाएगी. जिससे आप 188 रुपये लगभग बचा सकते हैं. हालांकि, अगर आपको एप्पल म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहिए तो आप 349 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं.

Airtel का यह 90 दिनों वाला प्लान है काफी हटके, सस्ते दाम में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा, जानें कीमत

Airtel के ये सस्ते प्लान्स आज खरीदे, तो अगले साल तक नहीं होगी रिचार्ज की टेंशन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola