AI का इस्तेमाल कर एयरलाइन कंपनियां दे रहीं सर्विस को नयी उड़ान, पढ़ें यह रोचक रिपोर्ट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jun 2024 6:10 PM

विज्ञापन

दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते सिविल एविएशन मार्केट्स में से एक भारत में एयरलाइंस भी अपने बेड़े का विस्तार कर रही हैं. साथ ही, विमानन सहित सभी उद्योगों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों को अपनाने में वृद्धि हो रही है.

विज्ञापन

भारतीय एयरलाइंस ग्राहक सेवा कर्मचारियों के काम के बोझ को कम करने और यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) का लाभ उठा रही हैं. एयर इंडिया ने अपनी पांच वर्षीय बदलाव योजना के तहत एआई का व्यापक उपयोग करने की तैयारी की है. इसका जेनरेटिव एआई वर्चुअल एजेंट ‘एआई.जी’ 1,300 से अधिक विषयों को संभालता है.

इसी तरह देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के पास एआई चैटबॉट ‘6एस्काई’ है, जिसमें 1.7 लाख करोड़ मानक हैं, जिससे यह आसानी से सवालों के जवाब दे सकता है. यह बॉट ‘स्पीच-टू-टेक्स्ट’ मॉडल का उपयोग करके लिखित, टाइप की गई भाषा और मौखिक निर्देशों को समझ सकता है. अकासा एयर ने कहा कि वह सभी व्यावसायिक कार्यों में सिद्ध प्रौद्योगिकी समाधानों में भारी निवेश करना जारी रखेगी.

Ratan Tata की कंपनी ने GenAI में तलाशे भविष्य के अवसर, 100 से अधिक GenAI प्रोजेक्ट्स में जुटी

ChatGPT Edu यूनिवर्सिटीज में AI का इस्तेमाल बनायेगा आसान, OpenAI का नया टूल जानिए कैसा है

दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक भारत में एयरलाइंस भी अपने बेड़े का विस्तार कर रही हैं. इसके साथ ही विमानन सहित सभी उद्योगों में एआई और मशीन लर्निंग (एमएल) जैसी तकनीकों को अपनाने में वृद्धि हो रही है.

एयर इंडिया के मुख्य डिजिटल और प्रौद्योगिकी अधिकारी सत्य रामास्वामी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एआई का इस्तेमाल एयरलाइन के प्रौद्योगिकी दृष्टिकोण का एक अभिन्न अंग है और एआई बेहतर ढंग से ग्राहक सेवा अनुरोधों का जवाब दे रहा है.

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि उसके एआई चैटबॉट ‘6एस्काई’ की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए कई सुधार किए जा रहे हैं. इसके लिए गूगल के जेमिनी का उपयोग भी किया जा रहा है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola