Air India की फ्लाइट हो गई कैंसिल? ऐसे पाएं रिफंड, बेहद आसान है प्रोसेस

Air India Flight Cancelled
Air India Flight Cancelled: बीते कुछ दिनों से एयर इंडिया के कई फ्लाइट्स कैंसिल हुए है. फ्लाइट कैंसिल की वजह ड्रीमलाइनर बेड़े की अतिरिक्त जांच और अन्य विविध कारण बताए जा रहे हैं. अचानक पैदा हुई इस स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए रिफंड प्रक्रिया को सरल बना दिया है. अब यात्री अपनी बुकिंग का रिफंड ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Air India Flight Cancelled: हाल ही में एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं जिसकी वजह ड्रीमलाइनर बेड़े की अतिरिक्त जांच और अन्य विविध कारण बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है, जो मध्य जुलाई तक प्रभावी रहेगा. यह कदम 12 जून 2025 को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद लंदन जा रही AI 717 विमान की घातक दुर्घटना के बाद उठाया गया है. पिछले छह दिनों में एयरलाइन कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो चुकी हैं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
अचानक पैदा हुई इस स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए रिफंड प्रक्रिया को सरल बना दिया है. अब यात्री अपनी बुकिंग का रिफंड ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उसकी स्थिति वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रैक भी कर सकते हैं.
Air India Flight Cancelled: रिफंड कैसे प्राप्त करें?
- आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से “Manage Booking” सेक्शन में पर जाएं और रिफंड विकल्प चुनें.
- यदि आपका टिकट एयर इंडिया के सिटी बुकिंग या एयरपोर्ट ऑफिस से जारी हुआ है तो रिफंड के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क करें.
- अगर टिकट किसी ट्रैवल एजेंट या अन्य ऑनलाइन पोर्टल से खरीदा गया है, तो रिफंड के लिए उन्हीं से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: Railway Ticket Upgrade: स्लीपर के दाम में मिलेगा AC का मजा, फ्री में होगा टिकट अपग्रेड, जानें कैसे
Air India Flight Cancelled: अपनी फ्लाइट की रिफंड स्थिति ऐसे चेक करें
- सबसे पहले एयरलाइन की वेबसाइट https://www.airindia.com/in/en/contact-us/customer-support-portal/refund… पर जाएं.
- यहां ‘Status Check on Pending Refund’ पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें.
Air India Flight Cancelled: इस स्थिति में नहीं मिलेगा रिफंड
यदि आपकी फ्लाइट एयर इंडिया द्वारा रद्द कर दी गई है और आपने रीशेड्यूलिंग के लिए एयरलाइन का सेल्फ-सर्विस विकल्प चुना है तो इसके लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. आमतौर पर रिफंड की प्रक्रिया 7 से 10 कार्यदिवस के भीतर पूरी कर दी जाती है. यदि रिफंड में देरी होती है, तो ग्राहक एयर इंडिया के सहायता पोर्टल पर केस आईडी के साथ शिकायत दर्ज कर सकते हैं. रिफंड उसी बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा जिससे टिकट की बुकिंग की गई थी.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी Aadhaar अपडेट के लिए लगाते हैं सेंटर के चक्कर? अब घर बैठे हो जाएगा सारा काम, जानें कैसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










