सुंदर पिचाई ने कहा, गूगल अभी नहीं बनायेगा स्मार्टफोन

Updated:
विज्ञापन
सुंदर पिचाई ने कहा, गूगल अभी नहीं बनायेगा स्मार्टफोन

न्यूयार्क : गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि कंपनी की खुद का स्मार्टफोन बनाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है और वह अपने मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) से गठजोड जारी रखेगी.मीडिया रपटों के अनुसार पिचाई ने कल वोक्स मीडिया को एक साक्षात्कार में यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘हमारी […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि कंपनी की खुद का स्मार्टफोन बनाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है और वह अपने मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) से गठजोड जारी रखेगी.मीडिया रपटों के अनुसार पिचाई ने कल वोक्स मीडिया को एक साक्षात्कार में यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘हमारी योजना फोन बनाने के लिए अब भी ओईएम के साथ काम करने की है. नेक्सस स्मार्टफोन:.. हम इसमें और अधिक प्रयास कर रहे हैं.

आप देखेंगे कि हम नेक्सस के लिए और अधिक प्रयास कर रहे हैं. ‘टेक क्रंच की रपट के अनुसार पिचाई ने कहा कि कंपनी भविष्य में नेक्सस फोन में एंड्रायड में ‘सुविचारित ढंग से और अधिक फीचर जोडेगी. ‘ उन्होंने कहा- एंड्रायड बहुत ही खुली हुई प्रणाली है, जरुरी नहीं है कि पूरी दुनिया में एक ही वैश्विक कंपनी हर मांग को पूरा करे. भारत व चीन में क्षेत्रीय कंपनियों के बहुत अच्छे उदाहरण हैं जो कि उन बाजारों की मांग को बहुत अच्छे ढंग से पूरा कर रहे हैं. पिचाई ने ‘गूगल होम’, मैसेजिंग एप ‘आलो’ व वीडियो कालिंग फीचर ‘डुओ’ भी पेश किया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola