Inverter Battery Maintenance Tips: सालों साल चलानी है बैटरी तो गांठ बांध लें ये 6 बातें, टेंशन फ्री कटेगी लाइफ

Inverter Battery Maintenance Tips: इन्वर्टर बैटरी मेंटेनेंस के आसान टिप्स
Inverter Battery Maintenance Tips: हमारे घर में इन्वर्टर बैटरी तो होती है, लेकिन उसकी सही देखभाल को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. इसी लापरवाही की वजह से बैटरी समय से पहले खराब होने लगती है. आज हम आपको ऐसे 6 आसान मेंटेनेंस टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी इन्वर्टर बैटरी का बैकअप बढ़ा सकते हैं.
Inverter Battery Maintenance Tips: हम अक्सर अपनी चीजों का काफी ध्यान रखते हैं चाहे वो स्मार्टफोन हो, एयरपॉड्स हो गाड़ी हो, लेकिन घर में लगी इन्वर्टर बैटरी की देखभाल को इग्नोर कर देते हैं. इसी लापरवाही का नतीजा होता है कि बैटरी समय से पहले खराब होने लगती है या फिर उसका बैकअप धीरे-धीरे कम हो जाता है.
बैटरी बनाने वाली कंपनी ल्यूमिनस ने भी अपने पोर्टल पर इन्वर्टर बैटरी को सही तरीके से मेंटेन करने के जरूरी टिप्स बताए हैं. इन आसान बातों का ध्यान रखने से आपकी इन्वर्टर बैटरी ज्यादा समय तक अच्छी परफॉर्मेंस देगी.
पानी का लेवल चेक करें
घर में इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर इन्वर्टर बैटरियों में समय-समय पर पानी का लेवल चेक करना बहुत जरूरी होता है. ध्यान रखें कि बैटरी के अंदर पानी हमेशा मिनिमम और मैक्सिमम मार्क के बीच ही रहे. इसमें सिर्फ डिस्टिल्ड वाटर (Distilled Water) का ही यूज करना चाहिए.
बैटरी टर्मिनल्स को साफ करें
समय-समय पर बैटरी के टर्मिनल्स को साफ रखना भी बेहद जरूरी है. चाहे इन्वर्टर घर में लगा हो, दुकान में या छोटे ऑफिस में, वक्त के साथ बैटरी के टर्मिनल्स पर कार्बन या गंदगी जमने लगती है. इससे बैटरी सही से चार्ज नहीं हो पाती, चार्जिंग स्लो हो जाती है और बैकअप भी कम मिलने लगता है.
बैटरी को यूज करें
घर के अंदर इस्तेमाल होने वाली बैटरी को समय-समय पर चलाना बहुत जरूरी है. कई जगहों पर बिजली बहुत कम जाती है, ऐसे में लोग बैटरी का इस्तेमाल ही नहीं करते. लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है. महीने में करीब 2 बार MCB बंद करके कम से कम 1 घंटे तक बैटरी जरूर चलानी चाहिए. अगर बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल में नहीं आती, तो वह जल्दी खराब होने लगती है.
बैटरी को पूरा डिस्चार्ज न करें
बैटरी को कभी भी पूरी तरह खत्म न होने दें. अगर बैटरी डीप डिस्चार्ज हो जाती है, तो इससे अंदर की प्लेट्स खराब हो सकती हैं और यह नुकसान अक्सर ठीक नहीं होता. इसलिए बेहतर यही है कि बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज होने से पहले ही इन्वर्टर बंद कर दिया जाए.
बैटरी को खुली जगह पर रखें
बैटरी को खुली और हवादार जगह पर ही रखना चाहिए. चार्ज होते वक्त बैटरी गर्म होती है, क्योंकि उसके अंदर मौजूद लिक्विड उबलता है. इसलिए बैटरी को ऐसी जगह रखें जहां उसकी गर्मी आसानी से बाहर निकल सके और बैटरी सेफ रहे.
बैटरी पर ज्यादा लोड न डालें
बैटरी पर ज्यादा लोड डालने से बचें. जब बैटरी पूरी तरह चार्ज हो जाए और बिजली चली जाए, तो सिर्फ जरूरी चीजें ही चलाएं. कई लोग इस दौरान भारी मशीनें या ज्यादा पावर लेने वाले डिवाइस भी ऑन कर देते हैं, जिससे बैटरी पर दबाव पड़ता है और उसके खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: कहीं आपने भी तो बेडरूम या किचेन में नहीं रखा इन्वर्टर? अगर हां, तो आपकी ओर बढ़ रहा खतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










