55 इंच Smart TV अब 27 हजार से कम में, सस्ते में घर पर मिलेगा थिएटर का मजा
Published by : Shivani Shah Updated At : 27 Jan 2026 2:46 PM
स्मार्ट टीवी
अगर आप कम बजट में बड़ी स्क्रीन, 4K QLED डिस्प्ले और दमदार साउंड वाला Smart TV खरीदने का सोच रहे हैं, तो Flipkart पर चल रही यह डील आपके काम की है. Thomson का 55-इंच Smart TV इस वक्त भारी छूट के साथ 27,000 रुपये से कम में मिल रहा है. शानदार पिक्चर क्वालिटी, 48W पावरफुल साउंड और OTT ऐप्स सपोर्ट के साथ यह टीवी मूवी, सीरीज और क्रिकेट देखने के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनता है.
एक स्मार्ट टीवी में अगर बड़ी स्क्रीन, शार्प पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड ये तीनों मिल जाएं तो मूवी, वेब सीरीज और लाइव क्रिकेट देखने का मजा कई गुना बढ़ जाता है. लेकिन परेशानी तब आती है, जब ऐसे फीचर्स वाले टीवी की कीमत बजट से बाहर चली जाती है. नतीजा ये होता है कि या तो स्क्रीन साइज से समझौता करना पड़ता है या फिर पिक्चर और साउंड क्वालिटी से. हालांकि, अगर आप भी इसी चीज से परेशान हैं, तो फिर टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, Flipkart पर Thomson के 55-इंच स्मार्ट टीवी पर जबरदस्त ऑफर चल रहा है, जिससे आप टीवी को 27,000 रुपये से कम में घर ला सकते हैं. आइए जानते हैं इस धांसू डील की पूरी डिटेल.
Thomson के 55 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रही 35% तक की छूट
Flipkart पर Thomson के 55 इंच QLED Ultra HD स्मार्ट टीवी पर 35% तक की छूट मिल रही है. ऐसे में इस टीवी की कीमत 40,999 रुपये से कम होकर सीधे 26,499 रुपये हो गई है. साथ ही अगर आप इसे EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो फिर 24 महीने के No-Cost EMI ऑप्शन पर खरीद सकते हैं.
इसके अलावा, अगर आपके घर में पहले से कोई स्मार्ट टीवी है, जिसका इस्तेमाल आप नहीं करते तो उसे एक्सचेंज ऑफर के तहत एक्सचेंज कर थॉमसन के 55 इंच स्मार्ट टीवी को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं.

क्या मिलेंगे फीचर्स?
थॉमसन के इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट 4K रेजोल्यूशन के साथ QLED डिस्प्ले मिलेगा. साथ ही साउंड के लिए 48W का दो दमदार साउंड स्पीकर आउटपुट मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिए, इस टीवी में 3 HDMI और 2 USB पॉर्ट्स, WiFi और Bluetooth फीचर्स मिलेंगे. यह JioTele OS पर काम करता है, जिससे आप इसमें Prime Video, Netflix, JioHotstar और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स को देख सकेंगे. इसके अलावा, इसमें 1 साल की वारंटी भी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: 32 से 65 इंच तक के Xiaomi Smart TV पर Amazon दे रहा भारी छूट, जानिए कौन सा मॉडल है सबसे सस्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










