55-इंच Smart TV पर भारी छूट, Amazon Sale में Sony-Xiaomi के दाम टूटे

55 इंच स्मार्ट टीवी (Photo: Xiaomi)
Smart TV: सस्ते में स्मार्ट टीवी लेने का सोच रहे हैं, तो ये सही मौका हो सकता है. अभी ऐसे ऑप्शन भी मौजूद हैं जहां आप कम कीमत में स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन पर इन टीवी पर अच्छी डील्स मिल रही हैं, जहां आप कम कीमत में बढ़िया फीचर्स पा सकते हैं.
अगर आप अपने स्मार्ट टीवी को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं तो ये सही समय है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अमेजन पर कई 4K Smart TVs की कीमतें गिर गई हैं. पहले जो फीचर्स महंगे लगते थे, अब वो काफी किफायती हो गए हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट टीवी के ऑप्शन दिखाने वाले हैं, जो बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी परफेक्ट हैं. चलिए, अब इन स्मार्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्मार्ट टीवी ऑप्शन पर एक नजर डालते हैं.
Samsung Vision AI QLED TV (55 inches)
इसमें Quantum Dot टेक्नोलॉजी और Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है, जिससे रंग और कॉन्ट्रास्ट दमदार और ज्यादा जीवंत दिखाई देते हैं. Quantum HDR और HDR10+ सपोर्ट की वजह से हर सीन, चाहे वो उजाला हो या अंधेरा, डिटेल में और बेहतर दिखता है. गेमिंग लवर्स के लिए भी ये TV कमाल है. इसमें दिया गया ALLM और Game Motion Plus से रेस्पॉन्स टाइम तेज और स्मूथ रहता है.
स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 55-इंच QLED
- रिजॉल्यूशन: 4K UHD
- रिफ्रेश रेट: 50 Hz
- ऑडियो: 20W के साथ OTS Lite
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Tizen

Sony BRAVIA 2M2 Series (55 inches)
इसमें मौजूद 4K Processor X1, Live Colour और MotionFlow XR जैसी टेक्नोलॉजी की मदद से इसका पिक्चर क्वालिटी बहुत ही साफ और जीवंत दिखता है. साउंड की बात करें तो इसमें Dolby Atmos और DTS:X का सपोर्ट दिया गया है. Google TV पर रन होने की वजह से आपके पास स्ट्रीमिंग ऐप्स और वॉइस कंट्रोल का आसान एक्सेस भी है.
स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 55-इंच LED
- रिजॉल्यूशन: 4K UHD
- रिफ्रेश रेट: 60 Hz
- ऑडियो: 20W (Dolby Atmos के साथ)
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Google TV

TCL 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV (55 inches)
इस टीवी में मौजूद QD-Mini LED पैनल और 512+ लोकल डिमिंग जोन अलग ही स्तर का कंट्रास्ट और ब्राइटनेस कंट्रोल देता है. गेमिंग के शौकीनों के लिए ये एकदम परफेक्ट है, क्योंकि इसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट और AMD FreeSync Premium Pro है. मूवी का मजा और बढ़ाने के लिए इसमें Dolby Vision IQ और Dolby Atmos भी मौजूद हैं.
स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 55-इंच QD-Mini LED
- रिजॉल्यूशन: 4K UHD
- रिफ्रेश रेट: 144 Hz
- ऑडियो: 40W
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Google TV

Xiaomi FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV (55 inch)
इसमें HDR10+ और Dolby Audio का सपोर्ट मिलता है. यह TV Fire TV OS पर चलता है, यानी आपको ढेर सारे ऐप्स का एक्सेस और एलेक्सा वॉइस कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. साथ ही, इसमें मौजूद MEMC टेक्नोलॉजी फास्ट सीन को भी स्मूथ बना देती है, ताकि आपको कहीं भी ब्लर या लग फील न हो.
स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 55-इंच QLED
- रिजॉल्यूशन: 4K UHD
- रिफ्रेश रेट: 60 Hz
- ऑडियो: 34W
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Fire TV

यह भी पढ़ें: Smart TV के रंग लग रहे हैं फीके-फीके? ये सेटिंग्स बदलते ही दिखेगा फर्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










