Amazon असिस्टेंट अब हिंदी में भी करेगा आपसे बात

बेंगलुरू: अमेजन इंडिया का मैसेजिंग असिस्टेंट अब हिंदी में भी उपभोक्ताओं से संवाद कर सकेगा. कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा की. कंपनी ने एक बयान में कहा कि अब हिंदी को तरजीह देने वाले लाखों उपभोक्ता अपनी पसंदीदा भाषा में अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे. उसने कहा कि उसका लक्ष्य इसके जरिये भाषा […]
बेंगलुरू: अमेजन इंडिया का मैसेजिंग असिस्टेंट अब हिंदी में भी उपभोक्ताओं से संवाद कर सकेगा. कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा की.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि अब हिंदी को तरजीह देने वाले लाखों उपभोक्ता अपनी पसंदीदा भाषा में अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे.
उसने कहा कि उसका लक्ष्य इसके जरिये भाषा के बंधन से परे होकर उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं मुहैया कराना है.
अमेजन इंडिया के निदेशक (उपभोक्ता सेवाएं) अक्षय प्रभु ने कहा, हिंदी में चैट असिस्टेंट एक अरब भारतीय उपभोक्ताओं को सेवा मुहैया कराने तथा अमेजन से खरीदारी का अवसर देने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




