ePaper

मंगल ग्रह पर मीथेन गैस का सबसे बड़ा भंडार मिला

Updated at : 24 Jun 2019 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
मंगल ग्रह पर मीथेन गैस का सबसे बड़ा भंडार मिला

वाशिंगटन : नासा के मंगल ग्रह की यात्रा पर गए क्युरोसिटी मार्स रोवर ने इस लाल ग्रह पर मीथेन गैस की अब तक की सबसे बड़ी मात्रा का पता लगाने में सफलता हासिल की है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी है. नासा ने एक बयान में बताया कि रोवर ने मंगल ग्रह से […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : नासा के मंगल ग्रह की यात्रा पर गए क्युरोसिटी मार्स रोवर ने इस लाल ग्रह पर मीथेन गैस की अब तक की सबसे बड़ी मात्रा का पता लगाने में सफलता हासिल की है.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी है. नासा ने एक बयान में बताया कि रोवर ने मंगल ग्रह से एक नमूना लिया और लेजर स्पेक्ट्रोमीटर की मदद से इसकी जांच करके यह जानकारी एकत्र की.

मीथेन की इतनी बड़ी मात्रा हर्ष का विषय हो सकता है क्योंकि धरती पर सूक्ष्म जीवाणुओं के जीवन के लिए मीथेन एक जरूरी गैस है. यह भी हो सकता है कि चट्टनों ओर पानी के क्रिया करने से इस गैस का निर्माण हुआ हो.इस रोवर पर ऐसी मशीन नहीं लगी है जो पक्के तौर पर यह बात कह सके कि मीथेन का स्रोत क्या है. यह रोवर अपने इस मिशन में पहले भी मीथेन गैस की मौजूदगी का पता लगा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola