सोशल मीडिया के एडिक्ट लोगों के लिए ये है विशेष एप्लिकेशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सोशल मीडिया के इस दौर में दुनिया भर में इसके एडिक्ट बढ़ रहे हैं. सोशल मीडिया साइट्स या ऐप्स के एडिक्शन से दूर रहने के तरीकों और समाधान खोजने की कोशिशें भी दुनिया भर में जारी हैं. कुछ ऐप्स ऐसे तैयार किये गये हैं, जो सोशल मीडिया एडिक्टों की मदद कर सकती हैं. ऐसा ही […]
विज्ञापन
सोशल मीडिया के इस दौर में दुनिया भर में इसके एडिक्ट बढ़ रहे हैं. सोशल मीडिया साइट्स या ऐप्स के एडिक्शन से दूर रहने के तरीकों और समाधान खोजने की कोशिशें भी दुनिया भर में जारी हैं. कुछ ऐप्स ऐसे तैयार किये गये हैं, जो सोशल मीडिया एडिक्टों की मदद कर सकती हैं.
ऐसा ही एक ऐप ‘स्टे फोकस्ड’. इस एेप को स्मार्टफोन पर डाउनलोड करने के बाद उपयोग में लाया जा सकता है. इसकी मदद से आप किसी भी सोशल मीडिया ऐप की लिमिट सेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक प्रोफाइल बनानी होगी, जिसके बाद आप इस ऐप द्वारा रोजाना और प्रति घंटे के हिसाब से सोशल मीडिया यूज तय कर पायेंगे.
प्रोफाइल एक्टिवेट होने के बाद जैसे ही ऐप का टाइम पूरा होता है, वैसे ही उपभोक्ता के फोन पर उस ऐप के नोटिफिकेशंस आने बंद हो जाते हैं. ऐसा ही एक ऐप ‘ऐप ऑफ टाइमर’ भी है. ‘ऐप ऑफ टाइमर’ की मदद से सोशल मीडिया ऐप्स की समय सीमा तय की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










