ePaper

अगर स्मार्टफोन के जरिये डिजिटल भुगतान करने में दिक्कत होती हैं, तो आपकी आवाज पहचानेगा भीम ऐप

Updated at : 23 May 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
अगर स्मार्टफोन के जरिये  डिजिटल भुगतान करने में दिक्कत  होती हैं, तो आपकी आवाज पहचानेगा भीम ऐप

यदि आपको स्मार्टफोन के जरिये डिजिटल भुगतान करने में दिक्कत महूसस होती हो, तो आने वाले दिनों में महज दो शब्द बोलकर ही ऐसा कर पायेंगे. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने तकनीकी दिक्कतों के चलते कैशलेस लेन-देन से वंचित लोगों या इससे दूरी बनाने वालों की मुश्किल का आसान समाधान तलाशा है. इसके लिए […]

विज्ञापन
यदि आपको स्मार्टफोन के जरिये डिजिटल भुगतान करने में दिक्कत महूसस होती हो, तो आने वाले दिनों में महज दो शब्द बोलकर ही ऐसा कर पायेंगे. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने तकनीकी दिक्कतों के चलते कैशलेस लेन-देन से वंचित लोगों या इससे दूरी बनाने वालों की मुश्किल का आसान समाधान तलाशा है.
इसके लिए ध्वनि आधारित एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) भुगतान शुरू करने की तैयारी है. एनपीसीआई ने इसका परीक्षण भी किया है. इसमें तीन कंपनियां- फोनपे, टोनेटैग और अल्ट्राकैश भी सहयोग कर रही हैं. प्रारंभिक परीक्षण में कुछ निजी बैंक भी अपने स्वतंत्र मोबाइल वॉलेट उत्पादों के साथ इसमें शामिल हुए हैं.
एनपीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, आवाज से भुगतान ज्यादा सुरक्षित व्यवस्था है, क्योंकि आवाज की प्रकृति में कोई भी बदलाव होने पर किसी भी सूरत में भुगतान संभव नहीं है, जबकि अन्य में डिवाइस या कार्ड खोने पर जोखिम रहता है. महज एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिये इस सिस्टम को प्रभावी बनाया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola