Holi 2026 पर दिखाएं अलग अंदाज, WhatsApp पर ऐसे बना कर भेजें अपनी फोटो वाली स्टिकर

Updated:
विज्ञापन
Holi 2026 पर दिखाएं अलग अंदाज, WhatsApp पर ऐसे बना कर भेजें अपनी फोटो वाली स्टिकर

इस होली आप अपनी चैट को भी रंगीन बना सकते हैं. WhatsApp में मौजूद इनबिल्ट टूल्स से आप मिनटों में अपनी फोटो या टेक्स्ट से यूनिक स्टिकर तैयार कर सकते हैं. अगर बढ़िया फोटो न हो तो AI से नया स्टिकर बनवा सकते हैं. आइए आपको स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताते हैं.

विज्ञापन

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं रही. अब यह आपकी डिजिटल चैट को भी उतना ही रंगीन बना सकती है. इस बार नॉर्मल हैप्पी होली भेजने की बजाय क्यों न कुछ अलग किया जाए? आप अपने नाम, सेल्फी या किसी मजेदार डायलॉग के साथ पर्सनल स्टिकर बनाकर दोस्तों को भेज सकते हैं. सबसे बढ़िया बात यह है कि WhatsApp अब ऐप के अंदर ही स्टिकर बनाने और शेयर करने का फीचर देता है. यानी इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की झंझट नहीं उठानी पड़ेगी.

अपनी फोटो से कैसे बनाएं स्टिकर?

  • सबसे पहले किसी भी WhatsApp चैट को खोलें और स्टिकर्स सेक्शन में जाएं.
  • यहां आपको Create या पेंसिल जैसा दिख रहा आइकन पर टैप करना होगा.
  • अब गैलरी से अपनी पसंद की फोटो चुनें या सीधे कैमरा से नई तस्वीर क्लिक कर लें.
  • फोटो का प्रीव्यू खुलते ही आप इसे अपने मुताबिक कस्टमाइज कर सकते हैं:
  • Add sticker emoji पर टैप करके इमोजी या स्टिकर जोड़ें
  • T आइकन (Add text) से स्टिकर पर टेक्स्ट लिखें
  • पेंसिल आइकन (Draw) से मनचाही ड्रॉइंग बनाएं
  • फिर से शुरू करना हो तो X (Dismiss) पर टैैप करें
  • जब स्टिकर पूरी तरह तैयार हो जाए, तो ‘>’ पर टैप करें और तुरंत अपने दोस्तों को भेज दें.

AI से बनाएं अपने मन का स्टिकर

अगर आपके पास सही फोटो नहीं है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. ऐप का AI स्टिकर फीचर आपकी मदद के लिए तैयार है. बस कुछ शब्द टाइप करें और नया स्टिकर तैयार हो जाएगा. इसके लिए स्टिकर सेक्शन में जाकर Generate with AI ऑप्शन चुनें और होली से जुड़ा छोटा-सा विवरण लिखें. जैसे रंगों में सराबोर दोस्त या मस्ती करता होली डांस. कुछ ही सेकंड में AI आपके टेक्स्ट के बेस्ड पर कई शानदार स्टिकर ऑप्शन दिखा देगा. जब आपको कोई अलग और यूनिक रिएक्शन भेजना हो और सही स्टिकर न मिल रहा हो, तब यह फीचर सच में बहुत काम आता है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया अपडेट, सब्सक्रिप्शन से मिलेंगे नये फीचर्स

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola