शाओमी का नया स्मार्टफोन रेडमी एस2 जल्द हो सकता है लॉन्च, ये हो सकते है फीचर्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2018 5:49 AM
विज्ञापन
मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही अपना एक और नया स्मार्टफोन रेडमी एस2 लाॅन्च करने की तैयारी में है. इस फोन को सस्ती कीमत पर बाजार में बेचा जायेगा. शाओमी रेडमी एस2 को चीनी सर्टिफिकेशंस साइट टेना पर लिस्ट किया गया है. इस फोन को यूनिबॉडी डिजाइन पर पेश किया जायेगा और देखने में यह […]
विज्ञापन
मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही अपना एक और नया स्मार्टफोन रेडमी एस2 लाॅन्च करने की तैयारी में है. इस फोन को सस्ती कीमत पर बाजार में बेचा जायेगा.
शाओमी रेडमी एस2 को चीनी सर्टिफिकेशंस साइट टेना पर लिस्ट किया गया है. इस फोन को यूनिबॉडी डिजाइन पर पेश किया जायेगा और देखने में यह शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की तरह ही होगी. इस फोन में 1,440 गुणा 720 पिक्सल रिजोलुशन वाली 5.99 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है. यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा व 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा.
इस स्मार्टफोन को दो जीबी, चार जीबी और छह जीबी रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें बैक पैनल पर जहां 12 मेगापिक्सल और आठ मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे, वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. इसमें फेस अनलॉक फीचर देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










