ePaper

आठ जीबी रैम के साथ लॉन्च वनप्लस 5टी का स्टार वॉर्स एडिशन

Updated at : 20 Dec 2017 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
आठ जीबी रैम के साथ लॉन्च वनप्लस 5टी का स्टार वॉर्स एडिशन

पिछले माह ही तकनीकी कंपनी वनप्लस ने अपना हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी लॉन्च किया था. यह फोन बेजल लेस डिस्प्ले के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशंस से लैस था. अब कंपनी ने इस फोन का एक और नया वर्जन लॉन्च किया है. कंपनी ने वनप्लस 5टी का स्टार वॉर्स एडिशन भारत में भी प्रस्तुत किया […]

विज्ञापन

पिछले माह ही तकनीकी कंपनी वनप्लस ने अपना हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी लॉन्च किया था. यह फोन बेजल लेस डिस्प्ले के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशंस से लैस था.

अब कंपनी ने इस फोन का एक और नया वर्जन लॉन्च किया है. कंपनी ने वनप्लस 5टी का स्टार वॉर्स एडिशन भारत में भी प्रस्तुत किया है. खबरों के मुताबिक, बिक्री के लिए इसे लोगों को मुहैया कराया जा रहा है. फोन के साथ 10 स्टार वाॅर्स वॉलपेपर और स्पेशल स्टार वाॅर्स थीम दी जा रही है. यह फोन 18: 9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है.

इस फोन में 1080 गुणा 2160 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली छह इंच की फुलऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले दी गयी है, जो 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है. यह फोन ऑक्सीजन ओएस आधारित एंड्रॉयड पर होगा. कंपनी की ओर से वनप्लस 5टी को जहां दो वेरिंएट में पेश किया गया था. वहीं फोन का स्टार वाॅर्स एडिशन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी पर लॉन्च किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola