UPI ऐप पर किसी अजनबी से पैसे मिलें तो क्या करें? जान लें यह काम की बात
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Mar 2023 10:19 AM
upi fraud safety tips|जालसाजों ने अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ऐप के जरिये लोगों को ठगने का नया तरीका निकाल लिया है. हाल ही में साइबर अपराधियों द्वारा मुंबई में 81 लोगों से एक करोड़ रुपये लूटे जाने की खबर सामने आयी.
Google Pay PhonePe Fraud: क्या आप डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) करने के लिए गूगल पे (Google Pay) या फोनपे (Phonepe) का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो इसे लेकर एक अपडेट है जिसके बारे में आपको जानना जरूरी है. जालसाजों ने अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ऐप के जरिये लोगों को ठगने का नया तरीका निकाल लिया है. हाल ही में साइबर अपराधियों द्वारा मुंबई में 81 लोगों से एक करोड़ रुपये लूटे जाने की खबर सामने आयी थी.
गलती से भेजा पैसा
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे कुछ मामले सामने आये हैं जिनमें जालसाज जानबूझकर गूगल पे या फोनपे का उपयोग करके किसी अनजान खाते में पैसे भेजता है. इसके बाद वह उस खाताधारक से यह कहकर पैसे लौटाने के लिए कहता है कि यह गलती से भेजा गया है. अब अगर वह राशि कॉल करनेवाले के नंबर पर चुका दी जाती है, तो इधर से पैसे भेजनेवाला मैलवेयर के हमले का शिकार हो जाएगा.
Also Read: UPI से कितनी अलग है RBI की डिजिटल करेंसी e-Rupee? क्या है इसके इस्तेमाल का तरीका? जानें सबकुछ
इसलिए है खतरनाक
गूगल पे या फोनपे जैसे यूपीआई ऐप के जरिये जब उपयोगकर्ता ऐसे मामलों में पैसे लौटाता है, तो बैंक डीटेल सहित उसका पूरा डेटा और पैन, आधार आदि सहित अन्य केवाईसी विवरण उन ठगों के लिए उपलब्ध हो जाते हैं और ऐसे डीटेल्स बैंक अकाउंट को हैक करने के लिए काफी होते हैं. साइबर क्राइम एक्सपर्ट्स की मानें, तो यह पूरा खेल मैलवेयर फिशिंग और ह्यूमन इंजीनियरिंग का मिश्रण है.
ऐसी स्थिति में क्या करें?
एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर भी गूगल पे और फोनपे यूजर्स को इस तरह के ऑनलाइन धोखाधड़ी से नहीं बचा सकते. ऐसे में सबसे अच्छा समाधान यह है कि आप इस तरह के कॉल का जवाब दें कि आपने बैंक से मामले को देखने के लिए कहा है. साइबर क्राइम एक्सपर्ट्स यूपीआई यूजर्स को सलाह देते हैं कि वे ऐप के माध्यम से पैसे लौटाने के बजाय ऐसे कॉल वालों को नजदीकी पुलिस स्टेशन बुलाकर वहां पैसे जमा करें.
Also Read: UPI की तकनीक का लोहा दूसरों ने भी माना, कई देश साइन-अप करने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










