GeM Portal का नया वर्जन डिजाइन करेगी TCS, जानिए पूरी डीटेल
टीसीएस ने कहा है कि उसे सरकार के सार्वजनिक खरीद मंच ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ (जीईएम) का नया संस्करण तैयार करने ठेका मिला है. जीईएम मंच सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, केंद्र और राज्य सरकार के निकायों के लिए एक ऑनलाइन बाजार है,
TCS redesign GeM Portal : आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सरकार के पब्लिक प्रोक्योरमेंट प्लैटफॉर्म गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पोर्टल (GeM Portal) को नये सिरे से बनाने का ठेका मिला है. TCS ने यह जानकारी दी है. GeM पोर्टल पब्लिक सेक्टर की कंपनियों, केंद्र और राज्य सरकार के बॉडी के लिए एक ऑनलाइन मार्केट है, जहां पारदर्शी और कुशल तरीके से आम उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं को खरीदा जा सकता है.
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कहा है कि उसे सरकार के सार्वजनिक खरीद मंच ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ (जीईएम) का नया संस्करण तैयार करने ठेका मिला है. जीईएम मंच सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, केंद्र और राज्य सरकार के निकायों के लिए एक ऑनलाइन बाजार है, जहां पारदर्शी और कुशल तरीके से आम उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं को खरीदा जा सकता है.
Also Read: Digital Data Protection Bill : डेटा प्रोटेक्शन बिल लोकसभा में पास, जानें इसमें क्या है खास
जीईएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पी के सिंह ने कहा कि अपने अगले अवतार में जीईएम को सरकारी खरीद के लिए एक सर्व-समावेशी मंच बनाने की कल्पना की गई है. इससे कारोबारी सुगमता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा. सिंह ने कहा, हमारे प्रणाली एकीकरण साझेदार के रूप में टीसीएस के साथ हमें भरोसा है कि एक बेजोड़ अनुभव वाले विश्वस्तरीय मंच को तैयार करने में मदद मिलेगी.
टीसीएस ने बयान में कहा कि जीईएम का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) आठ लाख से अधिक छोटे और मझोले उद्यमों सहित 65 लाख से अधिक विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं का है. यहां 70,000 खरीदार संगठनों ने दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी की है. बयान में कहा गया, अगले छह साल में जीएमवी में छह गुना वृद्धि होगी.
Also Read: बजट सेगमेंट Oppo A58 4G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, पाएं कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी
जीईएम का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू आठ लाख से अधिक स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज सहित 65 लाख से अधिक सेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स का है. यहां 70,000 बायर ऑर्गेनाइजेशन ने दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी की है. बयान में कहा गया, अगले 6 साल में जीएमवी में छह गुना वृद्धि होगी. कंपनी ने कहा, नया GeM प्लैटफॉर्म मल्टी-टेनेंसी, मल्टी-रूल, मल्टी-लिंगुअल, ओपन सोर्स और ओपन एपीआई बेस्ड आर्किटेक्चर के साथ ई-कॉमर्स और ई-मार्केटप्लेस प्रिंसिपल पर आधारित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










