ePaper

TATA Motors और जगुआर लैंड रोवर की आएगी इलेक्ट्रिक कारें, चंद्रशेखरन ने कही ये बात

Updated at : 08 Aug 2023 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
TATA Motors और जगुआर लैंड रोवर की आएगी इलेक्ट्रिक कारें, चंद्रशेखरन ने कही ये बात

टाटा मोटर्स की सालाना आम बैठक को ऑनलाइन तरीके से संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी अपने कम-से-कम 50 फीसदी वाहनों को इलेक्ट्रिक या हरित परिवहन वाहनों में बदलने की उम्मीद कर रही है. इसी तरह अनुषंगी कंपनी जेएलआर का लक्ष्य 2030 तक अपने 65 फीसदी वाहनों को हरित प्रौद्योगिकी पर लाने का है.

विज्ञापन

मुंबई : लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन खबर है और वह यह कि भारत की घरेलू वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स और उसकी अनुषंगी जगुआर लैंड रोवर इलेक्ट्रिक वाहन लाने की तैयारी कर रही है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स इंडिया और उसकी लग्जरी वाहन इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक बड़ी योजना है. हालांकि, कंपनी का इरादा फिलहाल हाइब्रिड वाहनों पर दांव लगाने का नहीं है. टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को यह बात कही हैं.

इलेक्ट्रिक और हरित वाहनों पर जोर देगी टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स की सालाना आम बैठक को ऑनलाइन तरीके से संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी अपने कम-से-कम 50 फीसदी वाहनों को इलेक्ट्रिक या हरित परिवहन वाहनों में बदलने की उम्मीद कर रही है. इसी तरह अनुषंगी कंपनी जेएलआर का लक्ष्य 2030 तक अपने 65 फीसदी वाहनों को हरित प्रौद्योगिकी पर लाने का है. उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स इंडिया के साथ जेएलआर की इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए व्यापक योजना है. हम पहले ही कई उत्पाद उतार चुके हैं. हमारा नेक्सन का उन्नत संस्करण किसी भी समय आ सकता है.

पंच का ईवी मॉडल लाएगी टाटा मोटर्स

चंद्रशेखरन ने बताया कि इस साल कंपनी हैरियर का इलेक्ट्रिक मॉडल उतारेगी. उसके बाद पंच का ईवी मॉडल आएगा. उन्होंने कहा कि कंपनी वृद्धि, लाभप्रदता तथा मुक्त नकदी प्रवाह को हासिल करने की अपनी रणनीति के क्रियान्वयन पर काम करती रहेगी. उन्होंने कहा कि कंपनी का घरेलू कारोबार चालू वित्त वर्ष में ‘जीरो लोन’ का लक्ष्य हासिल कर लेगा. वहीं, अनुषंगी कंपनी जगुआर लैंड रोवर द्वारा 2024 के कैलेंडर साल में इस लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद है.

वृद्धि को तेज करने की रणनीति पर काम कर रही टाटा मोटर्स

चंद्रशेखरन ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी आगे की यात्रा काफी रोमांचक है. हमारी प्रबंधन टीमें इस बदलाव की यात्रा को तेज करने को प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स लगातार वृद्धि, लाभप्रदाता और मुक्त नकदी प्रवाह प्रदान करने की अपनी रणनीति को क्रियान्वित करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी.

पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक वाहनों की होगी मौजूदगी

चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी के सभी तीन कारोबार (वाणिज्यिक वाहन, यात्री वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन) और जगुआर लैंड रोवर अपने सेगमेंट में वृद्धि और अग्रणी स्थान हासिल करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी का वाणिज्यिक वाहन कारोबार लाभप्रदता के साथ वृद्धि पर भी ध्यान दे रहा है. यात्री कार कारोबार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की अगुवाई कर रहा है.

जगुआर लैंड रोवर का इलेक्ट्रिक वाहन में होगा बदलाव

जगुआर लैंड रोवर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जगुआर और रेंज रोवर दोनों के लिए इलेक्ट्रिक परिवहन की ओर बदलाव सही दिशा में है. अगले साल रेंज रोवर और जगुआर दोनों की नई पेशकश आएंगी और यह 2025 तक जारी रहेगी. चंद्रशेखरन ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन कारोबार ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माता) से एक समग्र समाधान प्रदाता के रूप में बदलाव की ओर है.

टाटा मोटर्स का लक्ष्य

टाटा मोटर्स की सालाना आम बैठक को ऑनलाइन तरीके से संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी अपने कम-से-कम 50 फीसदी वाहनों को इलेक्ट्रिक या हरित परिवहन वाहनों में बदलने की उम्मीद कर रही है. इसी तरह अनुषंगी कंपनी जेएलआर का लक्ष्य 2030 तक अपने 65 फीसदी वाहनों को हरित प्रौद्योगिकी पर लाने का है.

Also Read: जगुआर लैंड रोवर भारत में लॉन्च किया सबसे तेज और पावरफुल Defender SUV, 5.2 सेकेंड में 100 की रफ्तार, जानें कीमत

टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड अग्रणी स्थान करेगी हासिल

चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी के सभी तीन कारोबार टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर अपने सेगमेंट में वृद्धि और अग्रणी स्थान हासिल करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी का वाणिज्यिक वाहन कारोबार लाभप्रदता के साथ वृद्धि पर भी ध्यान दे रहा है. यात्री कार कारोबार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की अगुवाई कर रहा है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola