Samsung Galaxy A31 लॉन्च : 5000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी कैमरा के अलावा ये खूबियां भी खास

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Mar 2020 7:22 PM

विज्ञापन

Samsung Galaxy A31 launch, price, camera, specs: दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपनी Galaxy A सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy A31 लॉन्च कर दिया है.

विज्ञापन

दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपनी Galaxy A सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy A31 लॉन्च कर दिया है. स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है इसमें दिए गए 4 रियर कैमरे.

इस स्मार्टफोन को प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश ब्लू, प्रिज्म क्रश रेड और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर वेरिएंट के साथ पेश किया गया है.

Samsung Galaxy A31 में 6.4 इंच की Infiniy U सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. डिस्प्ले में नॉच दिया गया है जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा है.

Samsung Galaxy A31 में MediaTek Helio P65 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है. फोन को दो मेमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है- 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज. माइक्रो एसडी कार्ड से इसे 512GB तक बढ़ा सकते हैं.

Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000mAh की है और इसके साथ 15W का फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है. यह स्मार्टफोन Android 10 बेस्ड Samsung One UI 2.0 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

Samsung Galaxy A31 में फोटोग्राफी के लिए 4 रियर कैमरे दिये गए हैं. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 5 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर्स दिये गए हैं. इनमें से एक मैक्रो है और दूसरा डेप्थ सेंसिंग के लिए है.

Samsung Galaxy A31 में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 15वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी मिलती है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola