ePaper

MG Hector सस्ते में खरीदने का मिलेगा मौका, सेकंड हैंड कार बाजार में उतरी MG Motor India

Updated at : 25 Aug 2020 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
MG Hector सस्ते में खरीदने का मिलेगा मौका, सेकंड हैंड कार बाजार में उतरी MG Motor India

MG Reassure Car Vertical, MG Motors Second hand car business, used MG Hector, MG Motors India Used car business, MG Hector Second hand car business, MG Motors pre-owned vehicle business: एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) पुरानी या सेकंड हैंड कारों के बाजार में उतर गई है. एमजी मोटर इंडिया ने यह जानकारी दी. कंपनी ने सर्टिफाइड पुरानी कारों का कारोबार 'एमजी रीएश्योर' (MG Reassure) के नाम से शुरू किया है. कंपनी ने कहा है कि उसकी डीलरशिप पर ग्राहकों को एमजी कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल्य मिलेगा.

विज्ञापन

MG Reassure Car Vertical, MG Motors India Used car business: एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) पुरानी या सेकंड हैंड कारों के बाजार में उतर गई है. एमजी मोटर इंडिया ने यह जानकारी दी. कंपनी ने सर्टिफाइड पुरानी कारों का कारोबार ‘एमजी रीएश्योर’ (MG Reassure) के नाम से शुरू किया है.

कंपनी ने कहा है कि उसकी डीलरशिप पर ग्राहकों को एमजी कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल्य मिलेगा. कंपनी ने कहा है कि सेकंड हैंड कारों का आकलन 160 गुणवत्ता जांच के आधार पर किया जाएगा.

इन कारों की पुन: बिक्री से पहले कंपनी उनमें सभी आवश्यक सुधार और मरम्मत करेगी. बयान में कहा गया है कि एमजी कारों के मालिक अपनी कारों को आसानी से बेच सकेंगे. उनके लिए पुरानी कार के बदले में नया कंपनी मॉडल लेने की बाध्यता नहीं होगी.

Also Read: MG Hector Plus देगी टाेयाेटा की Innova Crysta को टक्कर, कीमत और सारी खूबियां जानें यहां

एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) गौरव गुप्ता ने कहा, एमजी रीएश्योर कार्यक्रम के जरिये हम एमजी कारों के ग्राहकों को उनके वाहन की बिक्री पर सर्वश्रेष्ठ कीमत उपलब्ध कराएंगे. हम ऐसा मंच बनाना चाहते हैं, जो पारदर्शी हो और ग्राहकों को उनके पुराने वाहन के लिए उचित दाम सुनिश्चित करता हो.

कंपनी फिलहाल भारतीय बाजार में हेक्टर (MG Hector), हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) और जेडएस इलेक्ट्रिक वाहन (MG ZS EV) बेचती है. आनेवाले त्योहारी सीजन में कंपनी की ग्लोस्टर एसयूवी (MG Gloster SUV) पेश करने की योजना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola