Threads पर अपनी प्रोफाइल कैसे बनाएं? यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रॉसेस

How to Create Account and Set Profile on Threads – ट्विटर का राइवल माना जानेवाला यह टेक्स्ट आधारित पब्लिक कन्वर्सेशन ऐप मात्र 5 दिनों में 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा छू चुका है. अगर आप भी इसे यूज करना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं इसका स्टेप-बाई-स्टेप पूरा तरीका-
How To Create Your Profile On Threads : मेटा (Meta) के स्वामित्व वाला थ्रेड्स (Threads) सबसे कम समय में सबसे ज्यादा यूजर्स वाला प्लैटफॉर्म बन गया है. ट्विटर का राइवल (Twitter vs Threads) माना जानेवाला यह टेक्स्ट आधारित पब्लिक कन्वर्सेशन ऐप (text-based public conversation app) मात्र 5 दिनों में 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा छू चुका है. मेटा का थ्रेड्स आईफोन यूजर्स के लिए ऐप स्टोर के साथ-साथ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल के प्ले स्टोर पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. अगर आप भी इसे यूज करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको थ्रेड्स ऐप डाउनलोड करना है. इस पर प्रोफाइल बनाने के लिए आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये लॉग-इन करना होगा. अगर आपके पास इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है, तो आप बना सकते हैं. प्रत्येक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आप थ्रेड्स पर एक प्रोफाइल बना सकते हैं. हम आपको बताते हैं इसका स्टेप-बाई-स्टेप इसका पूरा तरीका-
Threads पर कैसे बनाएं अपना अकाउंट ?
-
Step 1 : ऐप स्टोर (आईफोन) या गूगल प्ले स्टोर (एंड्रॉयड) से थ्रेड्स ऐप डाउनलोड करें
-
Step 2 : ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद इसे खोलने के लिए थ्रेड्स पर टैप करें
-
Step 3 : अब सबसे नीचे साइन-इन विद इंस्टाग्राम पर टैप करें. अब आपको इंस्टाग्राम ऐप में लॉग-इन करना है
-
Step 4 : अब प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करने के लिए नाम के आगे प्रोफाइल पिक पर टैप करें और अपलोड करने के लिए तस्वीर चुनें
-
Step 5 : अपनी प्रोफाइल के लिए बायो लिखने के लिए बायो पर टैप करें. अपना बायो दर्ज करें या नीचे इंस्टाग्राम से बायो इंपोर्ट करें पर टैप करें, फिर ऊपर दाहिनी ओर डन पर टैप करें
-
Step 6 : अपनी प्रोफाइल में लिंक जोड़ने के लिए लिंक पर टैप करें. अपने लिंक के लिए एक यूआरएल और टाइटल दर्ज करें या नीचे इंस्टाग्राम से इंपोर्ट लिंक पर टैप करें. फिर ऊपर दाहिनी ओर डन पर टैप करें
-
Step 7 : उन प्रोफाइल्स की सूची देखने के लिए फोलोइंग पर टैप करें, जिनको आप फोलो करना चाहते हैं. किसी प्रोफाइल को फॉलो करने के लिए उसके आगे फॉलो पर टैप करें
-
Step 8 : अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से उपरोक्त सभी जानकारी इंपोर्ट करने के लिए नीचे इंस्टाग्राम से इंपोर्ट पर टैप करें
-
Step 9 : अब सबसे नीचे कंटीन्यू पर टैप करें
-
Step 10 : अब टॉप पर आपको चुनना है कि आप पब्लिक या प्राइवेट प्रोफाइल चाहते हैं, फिर नीचे कंटीन्यू पर टैप करें
-
Step 11 : टर्म्स ऐंड पॉलीसीज देख लें और फिर नीचे क्रिएट प्रोफाइल पर टैप करें.
Also Read: ChatGPT को पीछे छोड़ Threads ने हासिल की यह खास उपलब्धि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










