धनबाद में रॉल्स रॉयस पर बैठता है दूल्हा, सड़कों पर फिर आई नजर, देखें VIDEO
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 11 Aug 2023 3:52 PM
धनबाद के मनीष सोनी एक बार शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे. वहां बिल्कुल ऐसी ही कार पर सवार होकर दूल्हा पहुंचा था. इसके बाद उन्होंने धनबाद में भी एक वैसी ही कार लाने ठानी, जिसे पर दूल्हा-दुल्हन को बैठाकर उनकी शादी को यादगार बनाया जा सके.
धनबाद : झारखंड की कोयला नगरी धनबाद में आग है, तो जज्बा भी. यहां के लोगों में यह जज्बा धरती के नीचे धधक रही आग से कम नहीं है. यहां के लोगों के जज्बे को देखकर आप चौंकने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. ऐसे ही हैं यहां के मनीष सोनी, जिन्होंने राजस्थान के मनसोर से रॉल्स रॉयस खरीदा और धनबाद लाकर उसे मॉडिफाई कराने के बाद उससे दूल्हा को पूरे गाजे-बाजे के साथ दुल्हन के घर तक ले जाने का काम करते हैं. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मनीष सोनी अपना खुद का बैंड चलाते हैं. शादी-विवाह में इनके बैंड की खूब मांग रहती है. इसी साल उन्होंने अपने बैंड में महंगी लग्जरी कार रॉल्स रॉयस को भी शामिल किया है. उन्होंने इस कार को खास तौर पर दूल्हा-दुल्हन के लिए मॉडिफाई कराया है.
मनीष सोनी की मानें, तो उन्होंने इसे राजस्थान के मनसोर से खरीदा है, जिसे मॉडिफाई कराने में उन्हें करीब 15 लाख रुपये खर्च पड़े. रॉल्स-रॉयस के ढांचे में तैयार की गई कार अपनी खासियतों से भरी है. इसका हॉर्न भी खास है. इस हॉर्न की आवाज ट्रेन के हॉर्न के जैसा है. इसे ड्राइवर डोर के पास लगाया गया है. इस कार में बैठने के बाद सामान्य कार की तरह ही लगता है, जबकि इसके आगे का लुक बिल्कुल रॉल्स-रॉयस कार की तरह है. मनीष ने कहा कि शादी विवाह में इसे किराए पर दिया जाता है. एक शादी में इसका किराया 25 हजार रुपये तय किया गया है.
उन्होंने कहा कि एक बार शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे. वहां बिल्कुल ऐसी ही कार पर सवार होकर दूल्हा पहुंचा था. इसके बाद उन्होंने धनबाद में भी एक वैसी ही कार लाने ठानी, जिसे पर दूल्हा-दुल्हन को बैठाकर उनकी शादी को यादगार बनाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










