Facebook Live देखने के लिए अब देनी पड़ेगी फीस

Facebook Live Chargeable, Facebook Live, FB Live Video, Facebook New Feature, Facebook Not Free, Facebook Live Fees: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक बहुत जल्द लाइव वीडियोज देखने के लिए यूजर्स को पेमेंट करने को कहने वाला है.
Facebook Live Chargeable, Facebook Live, FB Live Video, Facebook New Feature, Facebook Not Free, Facebook Live Fees: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक बहुत जल्द लाइव वीडियोज देखने के लिए यूजर्स को पेमेंट करने को कहने वाला है.
कंपनी की ओर से कोरोना वायरस महामारी के दौरान परफॉर्मिंग आर्ट्स से जुड़े लोगों की मदद के लिए ऐसा किया जा रहा है. फेसबुक पर आये नये फीचर की मदद से यूजर्स लाइव ब्रॉडकास्ट शुरू करने से पहले तय कर पाएंगे कि वे अपने लाइव विडियो को फ्री रखना चाहते हैं, या फिर इसे ऐक्सेस करने वालों को कोई फीस चार्ज करना चाहते हैं.
Also Read: Corona crisis : डिजिटल विज्ञापनों में कमी से Google और Facebook की घट सकती है कमाई
ऐसे में अगर आप भी सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके मतलब की है. बहुत जल्द फेसबुक पर लाइव वीडियोज देखने के लिए आपको पेमेंट करना पड़ सकता है. फेसबुक में एक नया फीचर जल्द शामिल होगा, जिससे यूजर्स लाइव ब्रॉडकास्ट शुरू करने से पहले तय कर पाएंगे कि वे अपने लाइव वीडियो को फ्री रखना चाहते हैं, या फिर इसे ऐक्सेस करने वालों को इसे देखने के लिए पेमेंट करना होगा.
फेसबुक कोरोना वायरस महामारी के दौरान फेसबुक परफॉर्मिंग आर्टिस्ट्स के लिए यह फीचर लाने वाला है ताकि वे लॉकडाउन के दौरान भी कुछ पैसे कमा सकें. ये लोग लॉकडाउन की वजह से घरों में हैं और कहीं परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं. इनमें म्यूजीशियंस, कमीडियन्स, पर्सनल ट्रेनर और स्पीकर्स आदि लोग शामिल हैं.
Also Read: Facebook Messenger Kids ऐप लॉन्च, लॉकडाउन में ऐसे करेगा बच्चों की मदद
एनगैजेट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि किसी चैरिटी के लिए फंड जुटाने वाले लोग भी इस टूल का इस्तेमाल कर सकेंगे. ऐसे यूजर्स अपने लाइव स्ट्रीम में डोनेट बटन भी ऐड कर पाएंगे. फेसबुक ने कहा है कि डोनेट ऑप्शन से जुटायी गई 100 प्रतिशत राशि को वह सीधे संस्था के अकाउंट में भेज देगा और खुद इसका जरा भी हिस्सा नहीं रखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










