ePaper

Elon Musk आज कर सकते हैं 50 प्रतिशत Twitter कर्मचारियों की छंटनी, जानें क्या कहती है रिपोर्ट्स

Updated at : 04 Nov 2022 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
Elon Musk आज कर सकते हैं 50 प्रतिशत Twitter कर्मचारियों की छंटनी, जानें क्या कहती है रिपोर्ट्स

Twitter अधिग्रहण को आज पूरे एक हफ्ते हो गए. इसी बीच खबर आ रही है कि Elon Musk ने कंपनी में काम करने वाले 50 प्रतिशत कर्मचारियों को कंपनी से निकालने की तैयारी कर ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो इन कर्मचारियों को शुक्रवार के दिन काम से निकाल दिया जा सकता है.

विज्ञापन

Elon Musk Twitter Layoff: एलन मस्क ने एक हफ्ते पहले ट्विटर को खरीद कर लम्बे समय से चल रहे ट्विटर के साथ अपने विवाद को खत्म किया. लेकिन, Twitter अधिग्रहण के बाद से ही कई तरह की खबरें सामने आने लगी. खबरों की अगर मानें तो Elon Musk ने कंपनी में काम कर रहे 50 प्रतिशत कर्मचारियों को कंपनी से निकालने की तैयारी कर ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो इन कर्मचारियों की छंटनी आज से शुरू की जाएगी. जानकारी के लिए बता दें Elon Musk ने Twitter को खरीदने के बाद CEO Parag Agrawal, लीगल एग्जीक्यूटिव Vijaya Gadde, चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर Ned Segal और जनरल काउंसिल Sean Edgett को पहले ही काम से निकाल चुके हैं.

अरबपति उद्यमी एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी आज से शुरू होने की आशंका है और ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से लगभग आधे को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने कंपनी में जारी किए गए एक ईमेल का हवाला देते हुए बताया कि सोशल मीडिया कंपनी के 44 अरब अमेरिकी डालर के अधिग्रहण को पूरा करने और सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी कार्यकारी अधिकारी विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल और जनरल काउंसल सीन एडगेट को हटाने के ठीक एक हफ्ते बाद मस्क ‘शुक्रवार को ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर देंगे.

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि- ट्विटर कर्मचारियों को ईमेल में सूचित किया गया था कि छंटनी शुरू होने वाली है और श्रमिकों को निर्देश दिया गया था कि वे घर जाएं और शुक्रवार को कार्यालय न लौटें क्योंकि छंटनी शुरू हो रही है. रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल में कहा गया है- ट्विटर में सुधार के प्रयास में, हम अपने वैश्विक कार्यबल को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे. हम मानते हैं कि यह कई व्यक्तियों को प्रभावित करेगा जिन्होंने ट्विटर में बहुमूल्य योगदान दिया है, लेकिन कंपनी की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए दुर्भाग्य से यह कार्रवाई आवश्यक है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों ने संदेश का संज्ञान लिया जिसमें कहा गया है कि- 3,738 लोगों को निकाला जा सकता है और सूची में अभी भी बदलाव किए जा सकते हैं. हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि छंटनी की सही संख्या क्या होगी लेकिन, यह अनुमान लगाया गया है कि ‘ट्विटर के लगभग आधे कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे.’

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यक्ति या कंपनी को प्रमाणित करने वाले उपयोगकर्ता के नाम के सामने ब्लू वेरिफिकेशन टिक के लिए प्रति माह 8 अमेरिकी डॉलर चार्ज करने सहित ट्विटर में भारी बदलाव लाने की योजना का संकेत दिया है. ट्विटर के ‘डेज़ ऑफ़ रेस्ट’, जो मासिक दिन होते हैं जिनमें कर्मचारी आराम कर सकते हैं, उन्हें कैलेंडर से हटाया जा चुका है. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola