BSNL लाया 425 दिनों की वैलिडिटी वाला अनलिमिटेड प्लान, मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स

अगर आप BSNL का लॉन्ग वैलिडिटी वाला प्लान खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 2,399 रुपये खर्च करने होंगे. यह प्लान 425 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.
Jio, Airtel, Vi के नये और आकर्षक रीचार्ज प्लान के टक्कर में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 425 दिनों की वैलिडिटी वाला एक नया प्लान लॉन्च किया है. बताया जा रहा है कि यह देश में सबसे लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है. आइए जानें इसकी डीटेल-
अगर आप BSNL का लॉन्ग वैलिडिटी वाला प्लान खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 2,399 रुपये खर्च करने होंगे. यह प्लान 425 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. कंपनी ने इसे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया था, लेकिन हाल ही में इसकी वैलिडिटी को 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. इससे अब यह 425 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान हो गया है. इस प्लान में यूजर्स के डेली 3GB डेटा की सुविधा मिलेगी. साथ ही, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ उठाया जा सकता है. इस प्लान के साथ BSNL tunes और Eros Now का ऐक्सेस दिया जा रहा है.
BSNL के 425 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान के अलावा कंपनी एक साल की वैलिडिटी वाले कई दूसरे प्लान भी ऑफर करती है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और मिलनेवाले बेनिफिट्स की डीटेल-
Also Read: JIO Airtel Vi के सस्ते प्लान को टक्कर देगी BSNL की यह स्कीम, जानिए हर महीने कितने का होगा फायदा
इस प्लान के तहत यूजर्स को 500 जीबी का स्टैंडर्ड डेटा और 100 जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलता है. इसके खत्म होने के बाद 80 kbps की स्पीड से प्लान की वैलिडिटी तक अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. डेटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है. इस प्लान के साथ Eros Now का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. प्लान की वैधता 365 दिन है.
बीएसएनएल के इस प्लान के तहत यूजर्स को 24 जीबी इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. इस प्लान की भी वैधता 365 दिन की है. यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जो इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं और कॉलिंग सर्विस का इस्तेमाल अधिक करते हैं.
BSNL का एक साल की वैलिडिटी वाला एक और प्लान 1,498 रुपये में आता है. यह एक प्रीपेड एनुअल डेटा वाउचर है. डेटा वाउचर रोजाना 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड स्पीड प्रदान करता है, जिसके बाद गति 40kbps तक कम हो जाती है. यह प्लान खास तौर पर वर्क फ्रॉम होम वालों के लिए है.
Also Read: 3 iPhone 13 की कीमत में बिका BSNL का VIP नंबर, जानें किसने कितने में खरीदा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




