iPhone Price: महंगा हो सकता है आपका चहेता आईफोन, वजह सनसनीखेज है

Updated:
विज्ञापन
iPhone Price: महंगा हो सकता है आपका चहेता आईफोन, वजह सनसनीखेज है

खबर यह है कि आनेवाले दिनों में आईफोन महंगा हो सकता है. अब आप कहेंगे कि आईफोन तो वैसे ही महंगा होता है, अब और कितना महंगा होगा? अगर आप भी अपने मन में नया आईफोन खरीदने का सपना संजोये बैठे हैं, तो यह खबर पढ़कर आपको झटका लग सकता है.

विज्ञापन

Apple iPhone Price Hike: आईफोन लवर्स के लिए बुरी खबर है. अगर आप भी अपने मन में नया आईफोन खरीदने का सपना संजोये बैठे हैं, तो यह खबर पढ़कर आपको झटका लग सकता है. दरअसल, खबर यह है कि आनेवाले दिनों में आईफोन महंगा हो सकता है. अब आप कहेंगे कि आईफोन तो वैसे ही महंगा होता है, अब और कितना महंगा होगा? तो बात यह है कि प्रोडक्शन कम होने से आनेवाले दिनों में आईफोन महंगा हो सकता है.

ब्लूमबर्ग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, चीन के जेंगजो प्रांत में इस साल आईफोन प्रो की 60 लाख कम युनिट्स के उत्पादन की संभावना है. इसकी वजह है चीन में कोविड-19 प्रतिबंधों और कर्मचारियों द्वारा लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन के कारण उत्पादन प्रभावित होना. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन के जेंगजो में दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन मैनुफैक्चरिंग युनिट है. यहां अधिकतर आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो मैक्स मॉडल्स का प्रोडक्शन होता है.

Also Read: Twitter Vs Apple: एप्पल iPhone यूजर्स के लिए जरूरी खबर, जल्द स्मार्टफोन से गायब हो सकता है ट्विटर ऐप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में ठीक-ठाक फीचर्स वाले आईफोन की कीमत Rs 29,999 (Apple iPhone 8 Plus) से शुरू होती है. जो लेटेस्ट मॉडल के टॉप वेरिएंट (iPhone 14 Pro Max) के लिए Rs1,39,900 तक जाती है. आईफोन को बहुत से लोग स्टेटस सिंबल के तौर पर भी देखते हैं लेकिन इसे बेहतरीन क्वालिटी और अच्छे परफॉरमेंस के लिए भी जाना जाता है.

Also Read: 2030 तक अपनी ग्लोबल सप्लाई चेन को कार्बन न्यूट्रल करेगी Apple

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola