Apple Store Saket: टिम कुक ने मुंबई के बाद दिल्ली में खोला ऐपल का रिटेल स्टोर, लोगों की लगी लंबी कतार
Apple Store in India – मुंबई के बाद टिम कुक ने भारत की राजधानी दिल्ली में ऐपल के रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया है. ऐपल का दूसरा स्टोर आज यानी 20 अप्रैल 2023 को दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में खुला है.
Apple Store in Delhi: आईफोन निर्माता कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक (Apple CEO Tim Cook) ने भारत को एक और ऐपल स्टोर दिया है. मुंबई के बाद टिम कुक ने भारत की राजधानी दिल्ली में ऐपल के रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया है. ऐपल का दूसरा स्टोर आज यानी 20 अप्रैल 2023 को दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में खुला है. टिम कुक ने दिल्ली में ऐपल स्टोर का उद्घाटन करने के बाद हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया. ऐपल साकेत स्टोर आज 10 बजे से खुल गया है और रात 11 बजे तक खुला रहेगा. अब कोई भी इस स्टोर से ऐपल का प्रोडक्ट खरीद सकेगा और एक्सपीरिएंस कर सकेगा.
What an incredible reception, Delhi, thank you! We’re delighted to welcome our customers to our newest store—Apple Saket! pic.twitter.com/5Jmi79ixzl
— Tim Cook (@tim_cook) April 20, 2023
दिल्ली वाले ऐपल स्टोर में एक डेडिकेटेड ऐपल पिकअप स्टेशन है, जो ग्राहकों के लिए ऑनलाइन ऑर्डर करना आसान बनाएगा. भारत में ऐपल स्टोर खोलने के पीछे का मकसद देश में लोगों को अपने प्रोडक्ट सीधे तौर पर ग्राहकों बेचना, उनकी सर्विस और एसेसरीज उपलब्ध कराना है. ऐपल के दिल्ली स्टोर में ऐपल के अन्य स्टोर की ही तरह उसके सभी तरह के प्रोडक्ट्स मिलेंगे. आप इस स्टोर से ऐपल के आईफोन समेत मैकबुक, ऐपल वॉच, ऐपल टीवी, माउस, एयरपॉड, मैगसेफ चार्जर, चार्जिंग पैड जैसे कई तरह के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं.
Also Read: Apple Store in India: भारत में ऐपल स्टोर खुलने से आपको क्या फायदा होगा?ऐपल के साकेत स्टोर और मुंबई स्टोर और पहले से भारत में मौजूद कंपनी के दूसरे स्टोर में बड़ा अंतर यही है कि जो ऐपल स्टोर भारत में पहले से चल रहे हैं, वे ऐपल की ओर से ऑथराइज्ड हैं, जबकि मुंबई और दिल्ली में जो नये स्टोर खुले हैं, वे ऐपल के ऑफिशियल स्टोर हैं और उन पर ऐपल का ही पूरा कंट्रोल है. इन दोनों स्टोर में आपको सिर्फ ऐपल के प्रोडक्ट मिलेंगे, जबकि ऑथराइज्ड स्टोर में थर्ड पार्टी कंपनियों के भी प्रोडक्ट होते हैं. ऐपल के इस स्टोर में सभी प्रोडक्ट के एक्सपर्ट हैं, जिनसे आप किसी भी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी पा सकते हैं. इसके साथ ही, ऐपल स्टोर में सेल और सर्विस की भी सुविधा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










