Suji Masala Sticks Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी सूजी मसाला स्टिक,वो भी कम तेल में

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

Suji Masala Sticks Recipe: सूजी मसाला स्टिक रेसिपी को अपने परिवार के साथ जरूर ट्राई करें और इसका मजा लें.

विज्ञापन

Suji Masala Sticks Recipe: अगर आप हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ते की तलाश में हैं तो सूजी मसाला स्टिक आपके लिए परफेक्ट रेसिपी हो सकती है.जो मिनटों में तैयार होती है और खाने में क्रिस्पी होती है. जिसे आप न केवल सुबह के नाश्ते में बल्कि टी टाइम स्नैक के रूप में भी तैयार कर सकते हैं.यह क्रिस्पी और चटपटा स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. तो चलिए जानते हैं इस स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली सूजी मसाला स्टिक की रेसिपी.

सामग्री

  • 1 कप सूजी (रवा)
  • 1/4 कप मैदा
  • 1/2 कप दही
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1/4 कप हरा धनिया (कटा हुआ)
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच अजवाइन
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा (आप्शनल)
  • पानी (जरूरत अनुसार)
  • तेल (तलने के लिए)

बनाने का तरीका

  • घोल तैयार करें: सबसे पहले एक बाउल में सूजी, मैदा, दही, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लें. अब थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें. यदि बैटर थोड़ा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा और पानी डाल सकते हैं.
  • स्टिक शेप दें: बैटर में बेकिंग सोडा डालें (यदि इस्तेमाल कर रहे हैं) और अच्छे से मिक्स करें. फिर बैटर से छोटे-छोटे हिस्से लेकर हाथ से स्टिक शेप दें.
  • तलना: कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें सूजी के स्टिक्स को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.तेल कम से कम लें ताकि स्टिक हल्का-फुल्का तलें और ज्यादा तेल न सोखें.
  • सर्व करें सूजी मसाला स्टिक तैयार है.इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola