ePaper

नशीला पदार्थ खिलाकर युवक को किया बेहोश, फिर अश्लील तस्वीर खींचकर किया वायरल

Updated at : 23 Apr 2024 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर युवक को किया बेहोश, फिर अश्लील तस्वीर खींचकर किया वायरल

एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश करने के बाद उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने के बाद उसकी अश्लील तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में इकबालपुर थाने की पुलिस ने शाहबाज खान नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

– इकबालपुर थाने की पुलिस ने एक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र को किया गिरफ्तार

कोलकाता. एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश करने के बाद उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने के बाद उसकी अश्लील तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में इकबालपुर थाने की पुलिस ने शाहबाज खान नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी सिविल इंजीनियरिंग का छात्र बताया गया है. उसे सोमवार को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर उसे 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस की तरफ से अदालत में बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी ने पीड़ित युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें कर आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करने पर पीड़ित को फिर से प्रताड़ित करने की धमकी दी गयी. जिसके बाद पीड़ित की तरफ से इसकी शिकायत इकबालपुर थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola