जिंदा कवई मछली गले में फंसने से युवक की मौत

पुलिस ने मृत युवक का नाम सागर राय (35) बताया है.
पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना इलाके के तेले ग्राम में एक युवक के गले में जिंदा मछली फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. पुलिस ने मृत युवक का नाम सागर राय (35) बताया है. शव को शुक्रवार पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम सागर अपनी पत्नी के साथ ट्रेन से उतर कर पैदल ही रास्ते से घर जा रहा था. रास्ते में कुछ कवई मछली देखने पर सागर मछलियों को पकड़ने लगा. इसी बीच दो मछली पकड़ने के बाद तीसरी मछली देखने पर उसे वह पकड़ने के लिए एक जिंदा मछली को अपने दांत से दबाकर तीसरी मछली को पकड़ने गया तो वह मछली फिसलकर मुंह में जाकर गले में फंस गयी. मौजूद लोगों की सहायता से उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. सागर मूल रूप से हुगली जिले के पांडुआ थाना के रामरोया ग्राम का रहने वाला था. अपनी पत्नी के साथ काम के सिलसिले में वह जौग्राम के तेले ग्राम में किराये के घर में रहता था. गुरुवार देर शाम वह बर्दवान में पत्नी को चिकित्सक को दिखा कर लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










