ePaper

West Bengal News: संदेशखाली मामले में शेख शाहजहां का करीबी तृणमूल नेता शिबू हाजरा गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी आज

Updated at : 18 Feb 2024 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal News: संदेशखाली मामले में शेख शाहजहां का करीबी तृणमूल नेता शिबू हाजरा गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी आज

Sandeshkhali News: उत्तर 24 परगना के संदेशखाली के लोगों से मिल रही शिकायतों के बाद अंतत: शेख शाहजहां के करीबी शिव प्रसाद हाजरा उर्फ शिबू हाजरा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

West Bengal News: उत्तर 24 परगना के संदेशखाली के लोगों से मिल रही शिकायतों के बाद अंतत: शेख शाहजहां के करीबी शिव प्रसाद हाजरा उर्फ शिबू हाजरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. संदेशखाली थाने की पुलिस ने नजात से शनिवार शाम को उसे गिरफ्तार किया. रविवार को उसे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जायेगा.

महिलाओं का यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

जानकारी के मुताबिक, विगत कई दिनों से संदेशखाली की महिलाएं शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार के खिलाफ यौन उत्पीड़न से लेकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना की आरोप लगाती रही हैं. शनिवार को बशीरहाट कोर्ट में एक पीड़ित महिला ने गुप्त बयान में भी उत्तम और शिबू के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने भी दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की कोशिश की शिकायत दर्ज कर ली है. बता दें कि कुछ दिनों पहले तृणमूल ने उत्तर 24 परगना जिला परिषद के सदस्य पद व पार्टी से उत्तम सरदार को निलंबित करने की घोषणा की. उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Also Read : पश्चिम बंगाल : तीन मार्च को संदेशखाली में सभा करेगी तृणमूल

उत्तम को आठ दिन की पुलिस हिरासत, विकास को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

गत 11 फरवरी को भाजपा नेता विकास सिंह और तृणमूल से निलंबित उत्तम सरदार को गिरफ्तार करने के बाद दूसरे दिन बशीरहाट कोर्ट से जमानत मिलते ही रात में ही फिर से पुलिस ने दूसरे मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया था. गत मंगलवार को बशीरहाट कोर्ट में पेश कर दोनों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में लिया गया था.

शिबू हाजरा की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में विकास सिंह गिरफ्तार

शनिवार को फिर से दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने विकास को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में और उत्तम को आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. विकास सिंह की गिरफ्तारी शिबू हाजरा की संपत्ति नष्ट करने के मामले में हुई है, जबकि उत्तम को छेड़खानी के एक मामले में पकड़ा गया है. हालांकि कोर्ट में एक पीड़ित महिला के बयान के बाद उत्तम के खिलाफ हत्या की कोशिश और महिला से सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी जोड़ ली गयी है.

Also Read : Sandeshkhali Violence: संदेशखाली हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल, शीर्ष अदालत ने कही ये बात

संदेशखाली में हालात सामान्य करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध : डीजीपी राजीव कुमार

राज्य पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार ने शनिवार को भवानी भवन में संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह साफ किया कि संदेशखाली का माहौल शांत और सामान्य करने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने यह भी कहा कि छह फरवरी से पहले महिला उत्पीड़न की कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी. एक महिला द्वारा मजिस्ट्रेट के समक्ष गुप्त बयान दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

समीक्षा के बाद हटाएंगे धारा 144

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि संदेशखाली की स्थिति की समीक्षा के बाद जहां जरूरत होगी वहां से धारा 144 हटा ली जायेगी. यह धारा वहां के हालात के मद्देनजर लागू किया गया था. डीजीपी ने यह भी आश्वासन दिया कि संदेशखाली में अगर कोई समस्या हो, तो स्थानीय लोग सीधे पुलिस की मदद लें. पुलिस मदद के लिए तैयार है.

Also Read : WB : राज्यपाल से मिला तृणमूल प्रतिनिधिमंडल, चोपड़ा जायेंगे सीवी आनंद बोस,बच्चों की मौत की घटना का लेंगे जायजा

सभी मामलों की जांच करेगी पुलिस

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में लोगों ने स्थानीय कुछ तृणमूल नेताओं पर उनकी जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया है. इस मामले के बारे में पुलिस अधिकारी ने कहा कि भूमि विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस वहां ऐसे आरोपों की जांच करेगी. रविवार से ही वहां कैंप लगाया जायेगा. आरोपों की जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जायेगी.

शेख शाहजहां अब भी लापता

इधर, संदेशखाली में इडी अधिकारियों पर हमले के बाद से तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां का पता नहीं चल पा रहा है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इडी जब मामले की जांच कर रही थी, तो उसने शेख शाहजहां को गिरफ्तार क्यों नहीं किया. राज्य पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज वर्मा ने इस मौके पर कहा कि संदेशखाली में पुलिस से जुड़े किसी शख्स के खिलाफ भी शिकायत होगी, तो उसकी समुचित जांच होगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola