ePaper

बाल-बाल बचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ! उनकी फ्लाइट के सामने आ गया था दूसरा विमान

Updated at : 08 Mar 2022 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
West Bengal News

West Bengal News

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान हादसे का शिकार होते बाल-बाल बचा. दरअसल, दो दिन पहले वो अपने निजी विमान में उड़ान के दौरान उनके विमान के सामने एक दूसरा विमान आ गया. इस गड़बड़ी के कारण बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन पायलट की मुस्तैदी और सूझ-बूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान हादसे का शिकार होते बाल-बाल बचा. दरअसल, दो दिन पहले वो अपने निजी विमान में उड़ान के दौरान उनके विमान के सामने एक दूसरा विमान आ गया. इस गड़बड़ी के कारण बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन पायलट की मुस्तैदी और सूझ-बूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया. ममता बनर्जी ने इसके लिए पायलट का शुक्रिया भी अदा किया.

वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने विधानसभा में पत्रकारों से कहा कि, अचानक उनके विमान के सामने एक अन्य विमान आ गया. किसी भी पल हादसा हो सकता था. उन्होंने कहा कि, अगर 10 सेकंड तक वही स्थिति बना रहती तो एक बड़ा हादसा हो जाता. दोनों विमानों की टक्कर हो जाती.

इस घटना का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि लेकिन पायलट की मुस्तैदी के कारण वो बच गई. उन्होंने कहा कि, विमान छह हजार फुट नीचे आ गया था. मुझे पीठ और छाती में चोट आई है. उन्हों‍ने कहा कि अब भी उन्हें दर्द हो रहा है. बनर्जी ने यह भी दावा किया कि उनका विमान किसी एयर पॉकेट में नहीं गया था.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक चार्टर्ड प्लेन में सवार थीं. उड़ान में संचालन के दौरान गतिरोध (टर्बुलेन्स) उत्पन्न होने लगा था. इसके कारण विमान हिलने लगा था. इसके बाद पायलट विमान को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारने में कामयाब रहा.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दसॉ फाल्कन 2000 में सवार थीं, जो 10.3 टन वजनी हल्का विमान है, जिसमें दो फ्लाइट अटेंडेंट सहित अधिकतम 19 लोगों को ले जाने की क्षमता है.

Posted by: Pritish sahay

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola