ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News : संदेशखाली में हत्या मामले में शाहजहां का नाम हटाने पर अदालत ने पुलिस को लगायी फटकार

Updated at : 22 Mar 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News : संदेशखाली में हत्या मामले में शाहजहां का नाम हटाने पर अदालत ने पुलिस को लगायी फटकार

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:38 PM. 22 Mar 246:38 PM. 22 Mar

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन : तृणमूल

तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को विपक्षी नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी का सुनियोजित हमला तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को इडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गुरुवार रात गिरफ्तार किया. तृणमूल के वरिष्ठ नेता शांतनु सेन ने कहा कि निर्वाचन आयोग को भाजपा द्वारा सीबीआइ और इडी का इस्तेमाल करते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए. 

6:28 PM. 22 Mar 246:28 PM. 22 Mar

उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा के लिए फिर सुकांत मजूमदार व शुभेंदु अधिकारी को बुलाया गया दिल्ली

पश्चिम बंगाल में 23 सीटों के लिए भाजपा (BJP) ने अब तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. इसमें जलपाईगुड़ी संसदीय सीट है, जहां 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है. उम्मीदवारों के चयन में फंसे पेंच के बीच एक बार फिर से केंद्रीय नेतृत्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (Sukant Majumdar) व विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को दिल्ली तलब किया. शनिवार को फिर से बैठक में इसे लेकर चर्चा होगी. भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेदिनीपुर, बर्दवान-दुर्गापुर, जलपाईगुड़ी, बारासात, दक्षिण कोलकाता, डायमंड हार्बर जैसी सीटों पर उम्मीदवारों को अब तक फैसला नहीं हो पाया है.

6:03 PM. 22 Mar 246:03 PM. 22 Mar

संदेशखाली में हत्या मामले में शाहजहां का नाम हटाने पर अदालत ने पुलिस को लगायी फटकार

संदेशखाली में तीन भाजपा कर्मियों की हत्या मामले में शुक्रवार को हाइकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगायी. न्यायाधीश जय सेनगुप्त के निर्देश पर आज केस डायरी अदालत में जमा किया गया. मामलाकारियों का आरोप था कि इस हत्या मामले में दर्ज एफआरआइ में सबसे पहले शेख शाहजहां का नाम था. लेकिन चार्जशीट पेश करते समय शाहजहां का नाम हटा दिया गया. सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने यह सवाल उठाया. न्यायाधीश ने पूछा कि शाहजहां का नाम क्यों हटा दिया गया. एफआइआर में सबसे पहले उसका नाम है. गवाहों ने भी इसका नाम बताया था, फिर क्यों हटा दिया गया. न्यायाधीश के सवाल पर जांच अधिकारी ने कहा कि गवाह विश्वासयोग्य नहीं थे. इसलिए शाहजहां का नाम हटा दिया गया था. इस पर न्यायाधीश ने पूछा कि यह आपने ही तय कर लिया कि किसकी बात पर भरोसा करेंगे, किसी बात पर नहीं. नाराज न्यायाधीश ने कहा कि आपके साथ बात करने का कोई मतलब नहीं है.

4:45 PM. 22 Mar 244:45 PM. 22 Mar

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, सब्जबाग दिखाने वाले से रहें सावधान

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के कटवा में लोकसभा चुनाव को देखते हुए बर्दवान पूर्व लोकसभा सीट से खड़ी डॉक्टर शर्मिला सरकार के समर्थन में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी (ABhishek Banerjee) ने जन गर्जन जनसभा को संबोधित किया. कटवा स्टेडियम में अभिषेक बनर्जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने कहा की आपको जिसको वोट देना है आप उसे वोट दें लेकिन जो प्रधान मंत्री ने कहा था की वर्ष 2022 तक सभी को आवास मिल जायेगा. वर्ष 2024 आ गया क्या आप को आवास मिला. जो झूठ बोलते है उनसे पूछे की क्या हुआ. ममता बनर्जी ने जो वादा किया उसे पूरा किया आगे भी करती रहेगी.

4:16 PM. 22 Mar 244:16 PM. 22 Mar

कोलकाता में बढ़ेगा तापमान, जिलाें में जारी रहेगी बारिश

पश्चिम बंगाल के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है.तेज हवा के साथ ही रुक-रुक कर बारिश (Rain) जारी है. मौसम विभाग का कहना है कि कि इस बार दक्षिण बंगाल में मौसम धीरे-धीरे सुधरेगा. हालांकि कोलकाता में सुबह से ही धूप खिली हुई है लेकिन जिलों में बारिश होने की संभावना है.

3:31 PM. 22 Mar 243:31 PM. 22 Mar

शिक्षक नियुक्ति घोटाला मामले में राज्य के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट का नोटिस

पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति घोटाला मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस भेजा है. जस्टिस जयमाल्य बागची ने मुख्य सचिव बीपी गोपालिका को नोटिस भेजकर पूछा है कि शिक्षक भर्ती मामले में गिरफ्तार सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कब तक ट्रायल प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. मुख्य सचिव को 3 अप्रैल तक जवाब देना होगा. यदि आप उस अवधि के भीतर इसकी रिपोर्ट नहीं देते हैं, तो आपको अदालत में पेश होना होगा.

2:09 PM. 22 Mar 242:09 PM. 22 Mar

ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जताया विरोध

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की है. उन्होंने शुक्रवार सुबह अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट में गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि, मैंने अपना अटूट समर्थन और एकजुटता बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से श्रीमती सुनीता केजरीवाल से संपर्क किया है. यह अपमानजनक है कि निर्वाचित विपक्षी मुख्यमंत्रियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है.जबकि सीबीआई व ईडी जांच के तहत आरोपी व्यक्तियों को अपने कदाचार जारी रखने की अनुमति दी जा रही है. खासकर भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद यह लोकतंत्र पर सरासर हमला है.

1:16 PM. 22 Mar 241:16 PM. 22 Mar

स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक दल ने शुक्रवार को कथित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में बीरभूम जिले के बोलपुर में, पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर छापेमारी की. उन्होंने बताया कि ईडी की टीम केंद्रीय बलों की एक टुकड़ी के साथ सुबह करीब सवा नौ बजे सिन्हा के आवास पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया.

12:32 PM. 22 Mar 2412:32 PM. 22 Mar

आज कटवा में अभिषेक की सभा, तैयारी पूरी

कटवा-एक, दो ब्लॉक समेत दाइहाट में 22 मार्च को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola