ePaper

Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में हो सकती है भारी बारिश,बढ़ सकती है गर्मी

Updated at : 13 Mar 2024 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में हो सकती है भारी बारिश,बढ़ सकती है गर्मी

Bengal Weather Forecast : कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुरा और पूर्वी बर्दवान जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिम मिदनापुर जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत जिलों के अन्य हिस्सों में शनिवार तक बारिश (Rain) की संभावना जताई जा रही है. इस बीच तापमान भी बढ़ रहा है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में हो सकती है हल्की और मध्यम बारिश

अलीपुर मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार से दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है. शनिवार तक बारिश जारी रह सकती है. हालांकि, बारिश के साथ-साथ राज्य भर में तापमान भी बढ़ने की संभावना है.बुधवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं गुरुवार से शनिवार तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में भी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मौसम बदल सकता है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का उत्तर बंगाल दौरा कल से, हाबरा में भी करेंगी प्रशासनिक बैठक

इन इलाकों में हाे सकती है बारिश

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुरा और पूर्वी बर्दवान जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिम मिदनापुर जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि, शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर और पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में हल्की बारिश होगी, लेकिन अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. गाैरतलब है कि मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है .तेज हवा के साथ ही बारिश की संभावना है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, सीएए लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की राजनीतिक चाल है

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola