ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का उत्तर बंगाल दौरा कल से, हाबरा में भी करेंगी प्रशासनिक बैठक

Updated at : 11 Mar 2024 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का उत्तर बंगाल दौरा कल से, हाबरा में भी करेंगी प्रशासनिक बैठक

Mamata Banerjee : तृणमूल ने अपने 42 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पहले ही राज्य के 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी. उम्मीदवारों की घोषणा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री का यह उत्तर बंगाल दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) इस सप्ताह उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी. तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर को जलपाईगुड़ी का दौरा करेंगी. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात वह उत्तरकन्या में रुकेंगी. इसके बाद वह बुधवार को फुलबाड़ी जायेंगी. फुलबाड़ी के वीडियोकॉन मैदान में सरकारी कार्यक्रम है, जहां से मुख्यमंत्री आम लोगों को कई सरकारी सेवाएं समर्पित करेंगी.

हाबरा में भी सभा को संबोधित करेंगी सीएम

वहीं, उत्तर बंगाल दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा में जनसभा को संबोधित करेंगी और वहां उत्तर बंगाल के लिए रवाना हो जायेंगी. मुख्यमंत्री ने सोमवार को बताया कि बुधवार को फुलबाड़ी में सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महानगर लौट आयेंगी.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना कहा, अगर सीएए हुआ लागू तो करेंगे आंदोलन

उत्तर बंगाल दौरा बेहद महत्वपूर्ण

गौरतलब है कि रविवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से ब्रिगेड मैदान में विराट जनसभा का आयोजन किया गया और ब्रिगेड सभा से ही तृणमूल ने अपने 42 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पहले ही राज्य के 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी. उम्मीदवारों की घोषणा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री का यह उत्तर बंगाल दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

WB News : नरेन्द्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं से जानें क्या बात-चीत की

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola