ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना कहा, अगर सीएए हुआ लागू तो करेंगे आंदोलन

Updated at : 11 Mar 2024 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना कहा, अगर सीएए हुआ लागू तो करेंगे आंदोलन

Mamata Banerjee : रविवार को तृणमूल ने बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सीएए लॉन्च करने की संभावना पर नबन्ना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हो सकता है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर सकता है. इस संभावना के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल में सीएए लागू नहीं होने देंगे. लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू क्यों करना पड़ा रहा है? मुख्यमंत्री ने कहा, हम सभी नागरिक हैं.सभी धर्म एक समान है.

अगर सीएए के कारण लोगों के साथ भेदभाव होता है, तो इसका विरोध करूंगी : ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर सीएए लोगों के समूहों के साथ भेदभाव करता है, तो वह इसका विरोध करेंगी.सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के लिए संवेदनशील करार देते हुए बनर्जी ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव से पहले अशांति नहीं चाहती हैं.राज्य सचिवालय में जल्दबाजी में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा, ‘‘ऐसी खबरें हैं कि सीएए को अधिसूचित किया जाएगा. मैं यह स्पष्ट कर दूं कि हम लोगों के साथ भेदभाव करने वाली किसी भी चीज का विरोध करेंगे. उन्होंने कहा, नियम सामने आने दीजिए, फिर हम नियमों को पढ़ने के बाद इस मुद्दे पर बात करेंगे.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का उत्तर बंगाल दौरा कल से, हाबरा में भी करेंगी प्रशासनिक बैठक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola